समाचार प्लस
Breaking खेल फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

क्या विश्व कप ट्रॉफी PM Modi की किस्मत में नहीं? अब तक हाथ नहीं आयी कोई ICC ट्रॉफी!

Is the World Cup trophy not in PM Modi's destiny? Haven't received any trophy yet!

2013 से भारत के हाथ खाली, 9 बार हाथ नहीं आयी ICC ट्रॉफी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व कप में भारत का डंका बज रहा है। हर क्षेत्र में भारत दुनिया के दूसरे देशों को पछाड़ रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर रविवार की ही खबर है कि भारतीय GDP 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गयी है। और उसी रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने ही आस्ट्रेलिया के हाथों हार कर भारतीय क्रिकेट टीम का विश्व कप का सपना चकनाचूर हो गया।

भारतीय क्रिकेट आज आसमान की ऊंचाइयों को छू रही है। इसके बावजूद ICC के वैश्विक टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के बाद भी बार-बार हार का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन काल के अब तो 10 वर्ष पूरे होने को हैं। आखिर भारतीय टीम विश्व में अपनी पताका फहराने वाले प्रधानमंत्री को कब कोई विश्व कप ट्रॉफी सौंपेगी। इसके बाद तो 2024 में विश्व कप T-20 खेला जाना है। भारतीय टीम ने जब 1983 में पहली बार विश्व कप जीता था तब देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 2011 में जब भारत ने दूसरी बार विश्व कप जीता और 2013 में चैम्पियन्स ट्रॉफी जीती तब देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे। उसके बाद से भारतीय टीम अपने प्रधानमंत्री को निराश करती आयी है।

भारत ने आखिरी बार 2013 में जीती है ICC ट्रॉफी

पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी भारत ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उसके बाद से भारतीय टीम किसी भी ICC ट्रॉफी के लिए तरस रही है। उसके बाद से ICC टूर्नामेंट्स में भारतीय टीम की यह लगातार 9वीं हार थी। भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप के इतिहास में अब तक 2 ही बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और 2011 में धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने विश्व कप का खिताब जीता था।

2013 के बाद भारतीय टीम को कब-कब मिली हार
  1. 2014 में भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
  2. 2015 में भारतीय टीम विश्व कप का सेमीफाइनल तक पहुंची और बनाम ऑस्ट्रेलिया से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।
  3. 2016 में भारत का सफर टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया।
  4. 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को फिर हार का सामना करना पड़ा।
  5. 2019 में विश्व कप के सेमीफाइनल तक भारत पहुंचा। न्यूजीलैंड ने 18 रनों से हराकर भारत टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
  6. 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था।
  7. 2022 में भारतीय टीम टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
  8. 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारतीय टीम के खाते में हार आई थी।
  9. 2023 के एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर सपना तोड़ा है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:World Cup 2023: भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियां भी नहीं रोक पायीं अपने आंसू