विदेश में भारतीयों के साथ हो रहे दुर्व्यहार को लेकर राष्ट्रपति से डॉ इरफान अंसारी करेंगे खास अपील (Video)

देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू का शुक्रवार शाम को झारखंड की राजधानी आगमन हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर झारखंड के  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी काफी उत्सुक दिखाई दिये। स्वास्थ्य मंत्री ने पुराने दिनों को याद कर करते हुए राष्ट्रपति के झारखंड दौरे पर कहा कि द्रौपदी मुर्मू यहां की राज्यपाल रह चुकी है। वह हमारी गार्जियन भी हैं। उनसे कई बार मिलने का मौका भी मिला है। सबसे बड़ी बात है कि वह ट्राइबल महिला और आदिवासी महिला हैं। हम सभी लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं। रांची आगमन पर उनका स्वागत करते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि वह राष्ट्रपति से मिलकर अपनी कुछ मांगें भी उनके सामने रखेंगे। उनसे मांग करूंगा कि हमारे दे के बच्चों को विदेशों में मारा जा रहा है, अमेरिका में उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, जो बच्चे विदेश पढ़ने गये हैं उनके हाथों में हथकड़ी लगा दी जा रहा है, इससे ज्यादा शर्म की बात क्या होगी। मैं उनसे आग्रह करूंगा कि आप भी एक बार अमेरिका से बात करें और हमारे बच्चे जो वहां हैं उनके परिवार के लोग भयभीत हैं उनको राहत मिल सके।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने एलन मस्क के साथ की अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर चर्चा