न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
क्रिकेट प्रेमी अंतरराष्ट्रीय मैचों की तरह IPL के शुरू होने का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। अभी IPL के 2023 के सीजन में शुरू होने में कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन इसकी चर्चाएं अभी से हो रही हैं। आईपीएल की चर्चा हो और महेन्द्र सिंह धोनी की चर्चा न हो, तो कुछ अधूरा-सा लगता है। धोनी की चर्चा इस बार भी है। एक चर्चा तो यह है कि IPL 2023 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। और दूसरी चर्चा यह है कि आईपीएल के शुरू होने के बाद शुरुआती कुछ मैचों में धोनी नजर नहीं आयेंगे। आईपीएल लवर्स और खास कर महेन्द्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए ये दोनों खबरें निराशाजनक हैं। लेकिन खबरें ऐसी ही आ रही हैं।
आखिर क्यों नहीं खेल पायेंगे कुछ मैच!
खबरें यही आ रही है कि धोनी शारीरिक रूप से फिट नहीं हैं। इसलिए इस बार के आईपीएल के कुछ मैचों से वह खुद को दूर रखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी इस वक्त अपने कमर के दर्द से परेशान हैं। और डॉक्टर ने उन्हें दो से ढाई महीनों के लिए आराम करने और क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी है। इसीलिए धोनी के कमर दर्द से उनके और चेन्नई सुपरकिंग्स के फैन्स के सिर में दर्द हो गया है।
मजबूत टीम के साथ उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स
धोनी भले ही आईपीएल के कुछ मैचों से दूर रहेंगे। लेकिन उन्हें विश्वास है कि उनके पास बेहद मजबूत टीम है जो किसी भी टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है। आप भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर एक नजर दौड़ा लें।
चेन्नई सुपर किंग्स में कौन-कौन धुरंधर
- विकेटकीपर : एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)
- बल्लेबाज : रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, शैक रशीद, अजिंक्य रहाणे।
- ऑलराउंडर : मोइन अली (इंग्लैंड), शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस (दक्षिण अफ्रीका), मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), काइल जैमीसन (न्यूजीलैंड), अजय मंडल, भगत वर्मा, निशांत सिंधु।
- गेंदबाज : दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना (श्रीलंका), सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षणा (श्रीलंका)
यह भी पढ़ें: WFI विवाद: अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ‘थप्पड़ ही नहीं मारते’, ‘जानलेवा हमले’ भी करते हैं!