न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में झारखंड के ईशान किशन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। मुम्बई इंडियन्स ने अपनी आज तक की सबसे बड़ी बोली लगाकर किसी खिलाड़ी को अपनी टीम के लिए खरीदा है। मुंबई इंडियंस ने इस स्टार विकेटकीपर पर करोड़ों रुपये लुटाए। ईशान 15.25 करोड़ में मुम्बई टीम के लिए फिर से खेलते नजर आयेंगे। इस खिलाड़ी के लिए मुंबई इंडियंस की टीम सभी फ्रेंचाइजी से से जंग करती हुई दिखाई दी।
ईशान किशन की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी। उनके लिए मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने जमकर बोलियां लगाईं, लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने ही ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। बता दें इस बोली में युवराज सिंह का रिकॉर्ड बच गया है, जो अब तक 16 करोड़ के साथ सबसे महंगे भारतीय रहे हैं। जिन्हें ऑक्शन में खरीदा गया था।
ईशान किशन
मुम्बई इंडियन्स के विकेटकीपर बल्लेबाज
मुम्बई इंडियन्स से एक बार फिर जुड़कर मुझे काफी खुशी हो रही है। मुम्बई इंडियन्स ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा साबित होने का प्रयास करूंगा। और अपना बेस्ट देने का प्रयास करूंगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2022: नीलामी पहले ही ये खिलाड़ी बन हैं टीमों का हिस्सा, देखिये किन-किन खिलाड़ियों पर पहले ही लग चुका है दांव