समाचार प्लस
Uncategories

भाजपा ने चार राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी को बिहार की कमान

Instead of four states, BJP gave the command of Bihar to the state president, Samrat Chaudhary

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों के नये प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। नये अध्यक्षों के नामों की घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने की है। बिहार विधान परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष, 1999 में कृषि मंत्री और 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री रह चुके हैं। बता दें, कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी सात बार विधायक रह चुके बिहार के दिग्गज नेता शकुनी चौधरी के पुत्र हैं। सम्राट चौधरी संजय जायसवाल की जगह ले रहे हैं।

राजस्थान  के प्रदेश अध्यक्ष बने चंद्र प्रकाश जोशी

जेपी नड्डा ने चंद्र प्रकाश जोशी को राजस्थान भाजपा की कमान सौंपी है। चंद्र प्रकाश जोशी चितौड़गढ़ से सांसद हैं। बता दें, सीपी जोशी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की थी और दूसरी बार संसद पहुंचे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सतीश पूनिया की जगह ली है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा की कमान वीरेंद्र सचदेवा को

दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें, सचदेवा को पिछले साल दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने आदेश गुप्ता की जगह ली थी।

ओडिशा की कमान मनमोहन सामल के हाथ

ओडिशा के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता मनमोहन सामल को प्रदेश इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनमोहन सामल ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में समीर मोहंती का स्थान लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मोहंती का तीन साल का कार्यकाल इसी साल जनवरी में समाप्त हुआ था।

नये पार्टी प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से अलग-अलग विज्ञप्तियां जारी कर की गयी।  सिंह के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: ‘मोदी सरनेम’ मामले में राहुल को सजा होने पर बौखलाई कांग्रेस, सदन में प्रदीप यादव ने कहा- सारा कुछ भाजपा के इशारे पर

Related posts

Ranchi TSPC Threatening: ‘गरीबों की जमीन छीनना बंद करें…,’ उग्रवादी संगठन TSPC ने जमीन कारोबारी और भू माफियाओं को दी चेतावनी 

Manoj Singh

Helicopter Crash: दुर्घटनाग्रस्त हुआ Air Force का भरोसेमंद Mi- 17 V5, जानिये क्या है इन हेलीकॉप्टर की खासियतें

Sumeet Roy

Jharkhand Bandh Live Samachar: नियोजन नीति को लेकर छात्रों का झारखंड बंद आज, सड़क पर उतरे छात्र

Sumeet Roy