7 मई की बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची की घटना
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
कुछ दिनों पहले इंडिगो एयरलाइन ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर एक दिव्यांग बच्चे को विमान में चढ़ने से रोका था। एविएशन रेग्युलेटर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
DGCA ने इस घटना को संज्ञान लेते हुए जब इंडिगो से इसका जवाब मांगा था तब कंपनी की ओर से कहा गया कि दिव्यांग बच्चा विमान में यात्रा करने से घबरा रहा था। इससे दूसरे यात्रियों के भी परेशान होने का भय था, इसलिए बच्चे को विमान में यात्रा करने से रोक दिया गया था। इंडिगो के इस जवाब से DGCA संतुष्ट नहीं हुआ और उसने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस पर 5 लाख का जुर्माना ठोंक दिया है।
Yesterday an @IndiGo6E staff at Ranchi Airport did this. Shame on you @IndiGo6E.@JM_Scindia @DGCAIndia @PMOIndia
Please take strictest possible action.#specialneedchild #divyang pic.twitter.com/LpvSnXB8jg— Abhinandan Mishra (@mishra_abhi) May 8, 2022
DCCA ने कंपनी को कड़ी फटकार भी लगाई है। उसने कहा कि ‘विशेष परिस्थितियों में असाधारण कदम उठाने होते हैं, लेकिन कंपनी के कर्मचारी सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट (रेग्युलेशंस) की भावना और प्रतिबद्धता को नहीं निभा सके। इसे देखते हुए डीजीसीए ने कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया है।
मामला 7 मई 2022 का है, जब इंडिगो ने रांची हवाई अड्डे पर उस दिव्यांग बच्चे को विमान में चढ़ने से रोक दिया था।
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat: …ताकि वट की तरह अखंड रहे सौभाग्य, सावित्री यमराज से छीन कर लायी थी अपने पति सत्यवान् के प्राण