देश की राजधानी दिल्ली में इस समय जी-20 का भव्य आयोजन चल रहा है। कई देशों के शीर्ष राजनयिक भारत में आये हुए हैं। इसको लेकर दुनिया भर में भारत की सराहना हो रही है। लेकिन भारत विरोधी ताकतों को देश की यह कामयाबी पच नहीं रही है। ये देश विरोधी तत्व सोशल मीडिया पर देश का माहौल बिगाड़ने में जुट गये हैं। इसकी भनक झारखंड पुलिस को लगने के बाद सभी जिला मुख्यालयों के एसपी को अलर्ट कर दिया गया है।
झारखंड पुलिस को दरअसल सुरक्षा एजेंसियां ने सतर्क किया है। खबरों के अनुसार सौ से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट पर अफवाहें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इनमें से ज्यादातर अकाउंट पाकिस्तानी खुफिया इकाई आईएसआई और खालिस्तानी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। इन अकाउंट्स से भारत विरोधी बयान जारी कर लोगों को भड़काने की साजिश में सीमा पार से की जा रही है।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: जीत का नया फॉर्मूला ABM, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन डुमरी के फॉर्मूले से अब विरोधी को करेंगे चित!