Paris Olympic: भारत की अंकिता को 11वीं सीडिंग, भजन की 22वीं और दीपिकी की 23वीं रैंकिंग, भारत की टीम रैंकिंग चौथी

India's Ankita got 11th seeding, Bhajan 22nd and Deepika 23rd ranking,

दक्षिण कोरिया की टीम और लिम सिहियोन नम्बर 1

पेरिस ओलंपिक 2024 की महिला तीरंदाजी स्पर्द्धा की सीडिंग को अंतिम रूप दे दिया गया है। तीरंदाजों की रैंकिंग के लिए हुए इस राउंड में दक्षिण कोरिया की लिम सिहियोन पहले नम्बर पर रहीं। रैंकिंग राउंड में भारत की तीन तीरंदाजों, दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और भजन कौर ने हिस्सा लिया। अंकिता भगत का भारत की ओर से सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। उन्होंने 666 अंकों के साथ 11वीं रैंक हासिल की। इसके बाद भजन कौर की रैंकिंग 22वीं रही। उन्होंने 559 अंक हासिल किये। दीपिका कुमारी उनसे एक रैंक नीचे हैं। 23वें रैंक के लिए दीपिका ने कुल 558 अंक हासिल किये।

बता दें कि इस रैंकिंग राउंड के ले प्रत्येक तीरंदाज के पास 36-36 के दो हिस्सों में 72 तीर चलाने के अवसर थे। हर तीर पर हासिल किये गये अंकों के आधार पर कुल अंत निर्धारित किये गये। यही रैंक हेड-टू-हेड राउंड के लिए उनकी सीडिंग के रूप में काम करेगा। इस राउंड का उपयोग टीम रैंकिंग निर्धारित करने के लिए भी किया गया। जिसमें भारत चौथे स्थान पर रहा। भारत की तीनों महिला खिलाड़ियों का अंक जोड़ने के बाद कुल 1984 अंक हुए। इस प्रकार इन अंकों के आधार पर भारत चौथे स्थान पर रहा। टॉप पर रहे दक्षिण कोरिया ने 2046 अंक हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहे चीन को कुल 1996 अंक और तीसरे स्थान पर रहे मैक्सिको को 1986 अंक मिले।

बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 की आधिकारिक शुरुआत 26 जुलाई से होने जा रही है। भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे पेरिस ओलंपिक के रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

महिला तीरंदाजों की व्यक्तिगत रैंकिंग

  • 01 एस. लिम (दक्षिण कोरिया) 694
  • 02 एस. नाम (दक्षिण कोरिया) 688
  • 03 एक्स. यांग (चीन) 673
  • 04 सी. कौफ़ोल्ड (संयुक्त राज्य अमेरिका) 672
  • 05 ई. बी. गोक्किर (तुर्की) 671
  • 06 डी. कोयारुनीसा (इंडोनेशिया) 670
  • 07 एम. क्रोपन (जर्मनी) 670
  • 08 ए. वेलेंसिया (मेक्सिको) 669
  • 09 जे. ली (चीन) 667
  • 10 ई. स्ट्राका (ऑस्ट्रिया) 667
  • 11 अंकिता भकत (भारत) 666
  • 12 एस. नोडा (जापान) 666
  • 13 एच. जियोन (दक्षिण कोरिया) 664
  • 14 एस. मशाइख (मलेशिया) 663
  • 15 सी. रेबाग्लियाती (इटली) 663
  • 16 ई. कैनाल्स (स्पेन) 662
  • 17 ए. कॉर्डो (फ्रांस) 661
  • 18 एम. मोशे (इज़राइल) 660
  • 19 ए. एल. स्लिआचटिकास केटानो (ब्राज़ील) 660
  • 20 ए.पी. वाज़क्वेज़ (मेक्सिको) 659
  • 21 सी. लोपेज़ (फ्रांस) 659
  • 22 भजन कौर (भारत) 659
  • 23 दीपिका कुमारी (भारत) 658
  • 24 ए. रूइज़ (मेक्सिको) 658
  • 25 वी. मार्चेंको (यूक्रेन) 657
  • 26 क्यू. एन (चीन) 656
  • 27 के. बॉयर (जर्मनी) 656
  • 28 एम. फल्लाह (ईरान) 652
  • 29 सी. वाई. ली (चीनी ताइपे) 652
  • 30 एल. बारबेलिन (फ्रांस) 652
  • 31 एम. होराकोवा (चेक गणराज्य) 651
  • 32 आर. ओटाविआ (इंडोनेशिया) 650
  • 33 वी. चेनियर (कनाडा) 649
  • 34 ज़ेड. अब्दुसत्तोरोवा (उज़्बेकिस्तान) 649
  • 35 जी० बयार्दो (नीदरलैंड्स) 649
  • 36 ए. एम. रेन्दोंन (कोलम्बिया) 649
  • 37 टी. ए. एन. डो (वियतनाम) 648
  • 38 सी. ग्नोरिएगा (संयुक्त राज्य अमेरिका) 648
  • 39 वाई. रामाज़ानोवा (अज़रबैजान) 647
  • 40 टी. ली (चीनी ताइपे) 646
  • 41 बी. पिटमैन (ग्रेट ब्रिटेन) 646
  • 42 आर. पारनैट (एस्टोनिया) 646
  • 43 एस. एन. कमल (इंडोनेशिया) 640
  • 44 एल. पेगलिस (ऑस्ट्रेलिया) 640
  • 45 सी. श्वार्ज (जर्मनी) 639
  • 46 ज़ेड. पिंटारिक (स्लोवेनिया) 638
  • 47 एम. अमेस्ट्रोए (रोमानिया) 637
  • 48 डी. बारांकोवा (स्लोवाकिया) 636
  • 49 एम. हेवर्स (ग्रेट ब्रिटेन) 635
  • 50 ए. एन. डी. मोहम्मद ज़ैरी (मलेशिया) 633
  • 51 ए. मर्का (मॉल्डोवा) 631
  • 52 पी. हीली (ग्रेट ब्रिटेन) 631
  • 53 वाई. चिऊ (चीनी ताइपे) 628
  • 54 डब्ल्यू. मिसर (पोलैंड) 626
  • 55 क्यू. रोएफेन (नीदरलैंड्स) 625
  • 56 के. डैंस्ट्रप एंडर्सन (डेनमार्क) 625
  • 57 जे. मुसिनो-फ़र्नांडिज़ (संयुक्त राज्य अमेरिका)  625
  • 58 जी. सेसारिनी (सैन मैरिनो) 625
  • 59 एल. वैन डेर विंकल (नीदरलैंड्स) 623
  • 60 एन. ए. मोहम्मद फज़ील (मलेशिया) 622
  • 61 एफ़. सिला (गिनी) 619
  • 62 आर. एल्वालिद (ट्यूनीशिया) 593
  • 63 जे. अली (मिस्र) 573
  • 64 ए. रिवेरा (पोर्टो रीको) 547

महिला तीरंदाजों की टीम की रैंकिंग

  • 01 दक्षिण कोरिया
  • (एस. नाम, एच. जियोन, एस. लिम) 2046
  • 0 2 चीन
  • (एक्स. यांग, जे. ली, क्यू. एन) 1996
  • 03 मेक्सिको
  • (ए० वेलेंसिया, ए. रूइज़, ए.पी. वाज़क्वेज़) 1986
  • 04 भारत
  • (ए. भकत, डी. कुमारी, बी. कौर) 1983
  • 05 फ्रांस
  • (सी. लोपेज़, ए. कॉर्डो, एल. बारबेलिन) 1972
  • 06 जर्मनी
  • (सी. श्वार्ज, के. बॉयर, एम. क्रोपन) 1965
  • 07 इंडोनेशिया
  • (आर. ओटाविआ, डी. कोयारुनीसा, एस. एन. कमल) 1960
  • 08 संयुक्त राज्य अमेरिका
  • (जे. मुसिनो-फ़र्नांडिज़, सी. कौफ़ोल्ड, सी. ग्नोरिएगा) 1945
  • 09 चीनी ताइपे
  • (सी. वाई. ली, वाई. चिऊ, टी. ली) 1926
  • 10 मलेशिया
  • (ए. एन. डी. मोहम्मद ज़ैरी, एन. ए. मोहम्मद फज़ील, एस. मशाइख) 1918
  • 11 ग्रेट ब्रिटेन
  • (एम. हेवर्स, बी. पिटमैन, पी. हीली) 1912
  • 12 नीदरलैंड्स
  • (एल. वैन डेर विंकल, जी. बयार्दो, क्यू. रोएफेन) 1897

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *