समाचार प्लस
Breaking खेल फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

जापान को हराकर भारतीय हॉकी टीम जूनियर वीमेंस एशिया कप के फाइनल में, वर्ल्ड कप के लिए भी किया क्वालिफाई

Indian hockey team beat Japan to enter Junior Women's Asia Cup final

Women’s Asia Cup 2023: भारतीय हॉकी टीम ने मेजबान टीम जापान को हराकर जूनियर वीमेंस एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। इतना ही नहीं, इसके साथ भारतीय टीम जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर गयी है। सेमीफाइनल मैच शनिवार को खेला गया जिसमें भारत ने जापान को एक मात्र गोल से पराजित कर दिया। यह गोल सुनीता टोपो ने किया। भारत के लिए सुनीता टोप्पो ने 47वें मिनट में गोल कर जो टीम को बढ़त दिलायी, वह अंत तक बरकरार रही। जूनियर वर्ल्ड कप 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक चिली में खेला जायेगा।

बता दें, जूनियर वीमेंस एशिया कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। भारतीय टीम लीग में खेले गये 4 मैचों में 3 मैच जीतकर पॉइंट टेबल में टॉप में रही थी। भारतीय टीम ने लीग में अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 22-0 से हराया था। मलेशिया को 2-1 से और चीनी ताइपे को 11-0 से हराया। कोरिया के साथ उसका मैच ड्रॉ रहा था।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें – WTC Final 2023: भारत के सामने है 121 साल पुराना रिकॉर्ड, अगर तोड़ा तो बन जाएंगे चैम्पियन

यह भी पढ़ें:  ’60-40 नीति नहीं चलेगी-नहीं चलेगी’, छात्र हुए गोलबंद, आज से दो दिन का किया झारखंड बंद

Women’s Asia Cup 2023

Related posts

Mission Life Campaign शुरू, स्वस्थ पर्यावरण की शपथ के साथ पर्यावरण के अनुरूप जीवनशैली अपनाने पर बल

Pramod Kumar

PMs Cabinet Meeting : पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, बदलाव की अटकलें तेज

Manoj Singh

झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ‘हाथ’ में थामेंगे ‘कमल’!, यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा नुकसान!

Pramod Kumar