समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

 IND vs NZ 1st T20 : कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

image source : social media

IND vs NZ 1st T20 : आज राजधानी रांची में भारत न्यूजीलैंड टी 20 मैच (IND vs NZ 1st T20) खेला जाएगा।  भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा।मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आसमान मुख्यतः साफ़ रहेगा। रांची में आज बारिश की संभावना व्यक्त नहीं की गई है। 28 जनवरी को भी आसमान साफ़ रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी रांची में मौसम में बदलाव दिख रहा है। अब यहां ठंड का एहसास कम होने लगा है। मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 31 जनवरी तक स्थिति ऐसी ही रहेगी। बारिश होने के आसार नहीं हैं। आज होने वाले भारत न्यूजीलैंड टी 20 मैच के दौरान भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने कहा है कि 27 और 28 जनवरी को राज्य में सुबह के समय धुंध रहेगा. हालांकि, बाद में आसमान साफ हो जायेगा। इससे साफ़ है कि मैच के लिए मौसम एकदम अनुकूल है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम दस डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बल्‍लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित होगी पिच 

रांची की पिच को बल्‍लेबाजों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। इसलिए उम्‍मीद की जा रही है कि यहां रनों की बरसात हो सकती है। वैसे, यहां टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, क्‍योंकि ओस के कारण दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करने वाली टीम को यहां अच्‍छी मदद मिलती रही है। वैसे, यहां की पिच स्पिनर्स के अनुकूल है, क्‍योंकि यहां की पिच थोड़ी धीमी होने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें : सीएम Hemant Soren आज बूढ़ा पहाड़ पहुंचेंगे, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

 

Related posts

बिना कारण बताये हाईकोर्ट के वकील को साथ ले गयी पटना पुलिस, पत्नी ने किया हेवियस कोपस दायर

Pramod Kumar

Corona Virus और Black Fungus की तबाही के बाद Zika Virus की Entry, हो जाएं सावधान, लापरवाही पड़ सकती है भारी 

Sumeet Roy

Viral Video : दिल्ली के रेस्टोरेंट में साड़ी पहनने पर महिला को नहीं मिली एंट्री, कहा साड़ी ‘स्मार्ट आउटफिट’ नहीं!

Sumeet Roy