प्रयागराज में ही नहीं, देश के इस राज्य में भी है त्रिवेणी संगम! सुनामी से यहां बची थी कई लोगों की जान!

इस समय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुम्भ चल रहा है। देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आकर त्रिवेणी संगम (गंगा, यमुना और विलुप्त सरस्वती) पर पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। क्या आपको पता है कि त्रिवेणी सिर्फ प्रयागराज में ही नहीं है। भारत में एक और त्रिवेणी है। यह त्रिवेणी दक्षिण भारत के तमिलनाडु के कन्याकुमारी में है। जी हां। यहां पर तीन नदियों का नहीं, बल्कि तीन महासागरों का मिलन होता है। कन्याकुमारी में स्थित त्रिवेणी संगम, भारत के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर तीन प्रमुख जलधाराएं – बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर मिलती हैं। यह स्थल ना केवल भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पूजनीय है। त्रिवेणी संगम पर आकर प्रकृति की सुंदरता और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।

कन्याकुमारी स्थित विवेकानन्द रॉक, भारत ही नहीं, विश्व के धर्म-प्रिय लोगों का प्रिय स्थल है। विवेकानन्द रॉक की एक विशेषता भी आज आप जान लें, आपको याद होगा कुछ वर्षों पूर्व जब भारत में सुनामी आयी थी, तब कई लोग उस समय वहां पर मौजूद थे। जब उन्होंने देखा कि कोई ऊड़ी लहर (सुनामी) उनकी तरफ आ रही है तब वे सभी डर कर विवेकानन्द रॉक के पीछे छुप गये। लहर आयी, तबाही भी मचाई, लेकिन आश्चर्य न तो विवेकानन्द रॉक को कुछ हुआ और न ही जितने भी लोग उसके पीछे छुपे हुए थे, उन्हें कुछ हुआ। यह है हमारे भारत देश की संरचना, इनको बनाने वालों को सलाम!

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: अमेरिका के रास्ते भारत आया काला आलू अब झारखंड के राजभवन की बगिया में भी उगा