समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

रायपुर महाधिवेशन में सोनिया गांधी ने कांग्रेस में भरा जोश- पार्टी की जीत ही देश की जीत होगी

In the Raipur convention, Sonia instilled enthusiasm in the Congress, the victory of the party will be the victory of the country.

‘भारत जोड़ो यात्रा टर्निंग पॉइंट, कांग्रेस अपने मिशन में होगी कामयाब’

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। देश में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस के लिए देश के कई राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव और 2024 के आम चुनाव के लिए यहां अपनी रणनीति तैयार कर रही है। इस लिहाज से  इस महाधिवेशन को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महाधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाला सम्बोधन दिया है।

पार्टी कामयाब होगी – सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस के कारण ही देश में लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस और देश के लिए चुनौती भरा समय है, लेकिन यह समय भी टल जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है, लेकिन उसकी भारत जोड़ो यात्रा एक टर्निंग पॉइंट साबित हुई है। क्योंकि इस यात्र के दौरान पार्टी और पब्लिक के बीच एक रिलेशन कयम हो सका है। यह कांग्रेस पार्टी की बड़ी उपबल्धि है।

सोनिया गांधी ने सभी कांग्रेस जनों से कहा कि हम अपने मिशन में कामयाब होंगे, लेकिन इसके लिए सभी को धैर्य, अनुशासन और संयम के साथ काम करना होगा। हमें अपने निजी हितों का त्याग करना होता तभी पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी। पार्टी जीतेगी, तभी देश जीतेगा। सोनिया गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तारीफ करते हुए कहा कि खड़गे के नेतृत्व में पार्टी अच्छा काम कर रही है, खड़गे के नेतृत्व में हम कामयाब होंगे।

देश भर के नेता-कार्यकर्ता रायपुर में एकत्र

छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे महाधिवेशन में देशभर से कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। झारखंड से भी 81 सदस्यीय कांग्रेसी नेताओं का दल भी महाधिवेशन में शामिल होने के लिए पहुंचा है। इस अधिवेशन में देशभर से पार्टी के 15,000 से अधिक कार्यकर्ता और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिला बड़ा अधिकार

कांग्रेस महाधिवेशन के पहले दिन स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि, सीडब्ल्यूसी का चुनाव नहीं होगा और कांग्रेस अध्यक्ष को सदस्यों को नॉमिनेट करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन पर विचार होगा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस बारे में बताया कि स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में 50 शीर्ष नेता शामिल हुए। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से तय किया कि कांग्रेस अध्यक्ष को सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार दिया जाये।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे रांची रेंज के डीआईजी अनीश गुप्ता, सीबीआई को देंगे योगदान

Related posts

Agnipath: आर्मी की भी भर्ती अधिसूचना जारी, सेनाध्यक्ष मनोज पांडेय भी बोले- वापस नहीं होगी ‘अग्निपथ’ स्कीम

Pramod Kumar

International Girl Child Day 2021: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आज, जानें इतिहास और उद्देश्य

Manoj Singh

Ranchi: स्कूल जा रही छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास, युवक की लोगों ने कर दी धुनाई

Manoj Singh