लातेहार में पलामू ACB टीम ने बरवाडीह प्रखंड में पदस्थापित हल्का कर्मचारी एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक सुरेश राम को 20000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को एसीबी अपने साथ पलामू ले गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेश राम ने गिरफ्तारी को दौरान काफी हंगामा भी किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।