सूर्य अस्त, शराबी मस्त… झारखंड में शाम होते ही सरकारी स्कूल शराबियों का अड्डा बन जाते हैं – बाबूलाल

झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में शाम होते ही सरकारी स्कूल शराबियों का अड्डा बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर राज्य के स्कूलों में असामाजिक तत्व गंदगी फैला रहे है, लेकिन सरकार को इससे की फर्क नहीं पड़ रहा है।

बाबूलाल ने X पर पोस्ट करके यह आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-

‘सूर्य अस्त, शराबी मस्त…

झारखंड में शाम होते ही सरकारी स्कूल शराबियों का अड्डा बन जाते हैं। फिर क्या बोतलों से स्कूल को पाट देने का सपना लेकर हर दिन शराबियों का झुंड सरकारी स्कूलों में आता है,  बैठकी लगती है और फिर शराब के नशे में मना करने वालों को पीटा जाता है, बोतलें तोड़ी जाती हैं, गंदे स्कूलों को और अधिक गंदा किया जाता है।

सुबह स्कूल पहुंचकर शिक्षकों और विद्यार्थियों का पहला कार्य अध्ययन अध्यापन न होकर, बोतलों को इकट्ठा करने, फैली गंदगी को समेटने में निकल जाता है। तत्पश्चात कहीं प्रार्थना होती है, और फिर उसके बाद कहीं पढ़ाई।

हेमंत सरकार में ऐसे असामाजिक तत्वों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है,  लेकिन इसके बाद भी हिम्मतवाली सरकार शिक्षा के मंदिरों तक को भी सुरक्षित रखने में नाकाम साबित हो रही है।‘

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: चम्पाई की बगावत से भाजपा को होगा फायदा? फिर दिल्ली निकले ‘टाइगर’ की अगली मंजिल क्या है?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *