खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कही है कि वह काराकाट लोकसभा क्षेत्र के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से अगर चुनाव लड़ जायेंगी तो उनकी जीत सुनिश्चित है। बता दे की काराकाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत डेहरी, नोखा, काराकाट, ओबरा, गोह तथा नवी नगर विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में चर्चा है कि ज्योति सिंह काराकाट, डेहरी या फिर नवीनगर से चुनाव लड़ सकती है। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा काराकाट और डेहरी विधानसभा क्षेत्र में घूमते देखा जाता है। इधर पिछले दो दिनों से डेहरी विधानसभा क्षेत्र में ही वे बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उनकी स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या हो गई थी। जिस कारण वह जनसंपर्क से अलग हो गए थे। लेकिन अब फिर से स्वस्थ होकर लोगों से मिलने पहुंच रही है। ऐसे में जल्द ही वह स्पष्ट करेंगी तथा बताएंजी कि किस विधानसभा क्षेत्र से वह चुनाव मैदान में आएंगे?
फिलहाल में इस तपती गर्मी में भी जनसंपर्क कर रही हैं। बता दे की भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह पिछला विधानसभा चुनाव काराकाट लोकसभा क्षेत्र से लड़े थे। जिसमें उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। लेकिन अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिसकी वजह से एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को भी करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अपने दांपत्य जीवन के तमाम विवादों को दरकिनार करते हुए पवन सिंह के लिए लगातार चुनाव प्रचार की थी। उसी समय से वे आम लोगों से जुड़ गई। चुनाव हारने के बाद पवन सिंह तो काराकाट में वापस नहीं आए। लेकिन ज्योति सिंह अपनी मौजूदगी कायम रखी
इसे भी पढ़ें: UPSC 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी टॉपर