‘बिहार आने से रोका तो यहीं घर बना लूंगा,’ बाबा बागेश्वर ने दिया विरोधियों को जवाब

बिहार : गोपालगंज रामनगर में पांच दिवसीय श्री हनुमान कथा का गुरुवार से शुभारंभ हो गया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने लोगों को पहले दिन की हनुमंत कथा सुनाई।

‘हम किसी पार्टी के प्रचारक नहीं, बल्कि हिंदुत्व के विचारक हैं’

कथा प्रारंभ के दौरान उन्होंने कहा, जीवन में सबका सम्मान करें। छोटे से छोटे व्यक्ति भी सम्मान के पात्र होते हैं। जीवन के कर्तव्यों के साथ-साथ भक्ति भी जरूरी है। भक्ति के बिना सफल जीवन की कामना बेकार है। उन्होंने कथा के दौरान ही कहा, हम किसी पार्टी के प्रचारक नहीं, बल्कि हिंदुत्व के विचारक हैं। यह देश हमारा है, यह बिहार हमारा है। हम हिंदुत्व जगाने आए हैं। हिंदू राष्ट्र बनाने आए हैं।धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमको बिहार आने से जितना रोका जाएगा, हम उतना आकर और कथा करेंगे। मुझे यहां आने से रोका जाएगा तो मैं यहां मकान बना लूंगा। अगर हमें रोकोगे और हम मर जाएंगे तो हम फिर बिहार में ही जन्म ले लेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार से ही सबसे पहले हिन्दू राष्ट्र बनाने की आवाज उठेगी और यह कार्य पूर्ण होगा।

‘हम हिंदुत्व के लिए कथा करते रहेंगे’

बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि किसी भी देश से मुसलमानों को निकाला जायेगा, तो 65 देश एक साथ खड़े हो जायेंगे. इसाइयों को निकाल दिया जायेगा, तो 95 देश खड़े हो जायेंगे. हम तो हिंदुओं को एक करने के लिये आये हैं. जब तक शरीर में प्राण है, हिंदुओं के लिए लड़ेंगे.उन्होंने दुनिया में अलग-अलग देश में रह रहे अलग-अलग समुदाय के साथ हिंदुत्व पर चर्चा करते हुए भारतवर्ष को एक महान राष्ट्र बताया। उन्होंने कहा, हम हिंदू को एकजुट करने आए हैं। आप हमें रामनगर में जब तक रखेंगे हम तब तक रहेंगे। पांच दिवस ही क्या, पांच महीने तक हम हिंदुत्व के लिए कथा करते रहेंगे।

धीरेंद्र शास्त्री को जेल में डाल देना चाहिए- धीरेंद्र शास्त्री

RJD के विधायक चंद्रशेखर ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. चंद्रशेखर ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री संविधान विरोधी बात करते हैं। धीरेंद्र शास्त्री को जेल में डाल देना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने की इजाजत क्या हमारा संविधान देता है। यह राम रहीम और आसाराम वाली कैटेगरी के बाबा हैं। इनकी अंदरूनी जांच होगी तो पता चल जाएगा।

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार

ये भी पढ़ें : Bihar: RJD के पतीले में ही गलेगी Congress की दाल! कांग्रेस को भी Tejashwi Yadav गठबंधन नेता स्वीकार!