बिहार में अगर अभी हों चुनाव को किसकी बनेगी सरकार, क्या कहता है ताजा सर्वे?

देश में भले ही इस समय पहलगाम आतंकी हमले से उपजी स्थिति की ही गूंज सुनाई दे रही है, लेकिन बिहार में इसी साल होने वाली चुनावी हलचल भी साथ-साथ महसूस की जा रही है। भाजपा, राजद, कांग्रेस समेत सभी पार्टियों अपने-अपने चुनावी दांव-पेंच भी जुट गयी है। भाजपा अपने गठबंधन के साथ जहां फिर से सत्ता में आने की जुगत में है, वहीं राजद और कांग्रेस एनडीए सरकार को सत्ता से हटाने का जुगाड़ लगा रहे हैं।

बिहार में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच एक सर्वे भी आया है जो यह इसमें संकेत दे रहा है कि अबकी बार जनता का क्या रुख है और किसकी सरकार बन सकती है।सबसे पसंदीदा मुख्‍यमंत्री कौन है, आदि-आदि। यह सर्वे रूद्र रिसर्च एंड एनालिटिक्स द्वारा कराया गया है। जिससे आपको बिहार के राजनीतिक हालात और बदलावों का संकेत मिल जायेगा।

वोटों का रूझान किस ओर

रूद्र रिसर्च एंड एनालिटिक्स का सर्वे बताता है कि यदि आज चुनाव हो जायें तो राष्ट्रीय जनता दल को 28%, भारतीय जनता पार्टी को 25%, जनता दल यूनाइटेड को 16%, कांग्रेस को 7%, लोक जनशक्ति पार्टी को 5%, अन्य दलों को 16% वोट मिलेंगे।

वर्तमान सरकार से कितने प्रतिशत लोग संतुष्टि

सर्वे के अनुसार, वर्तमान नीतीश-भाजपा सरकार से 42% लोग संतुष्ट, 16% कुछ-कुछ संतुष्ट, 40% असंतुष्ट और 2% ने कोई राय नहीं दी।

तेजस्वी यादव की पॉपुलेरिटी

तेजस्वी यादव के प्रदर्शन से 45% लोग संतुष्ट, 12% कुछ-कुछ संतुष्ट, 39% असंतुष्ट और 4% ने कोई राय नहीं दी।

मुख्यमंत्री के रूप में बिहार की पसंद

तेजस्वी यादव को 35%, नीतीश कुमार को 25%, चिराग पासवान को 16%, सम्राट चौधरी को 8%, प्रशांत किशोर को 7%, अन्य को 7% और 2% ने कोई राय नहीं दी।

किसकी बन सकती है सरकार

तो यह सर्वे यही बता रहा है कि इस बार एनडीए की सरकार की वापसी मुश्किल है। क्योंकि सर्वे में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है, लेकिन एनडीए गठबंधन का संयुक्त वोट प्रतिशत 41% है। लोजपा का वोट जुट जाने पर यह 46 प्रतिशत पहुंच जाएगा। जो किआरजेडी से अधिक है। यानी एनडीए 46% पर है। भारतीय गठबंधन (माइनस सीपीआईएमएल) 35% पर है। तो इस हिसाब से एनडीए सरकार की वापसी तय मानी जा सकती है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: आईपीएल में अब प्वाइंट कटवा टीमें खिलायेंगी गुल, कर सकती है किसी की भी बत्ती गुल