समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राजनीति

I.N.D.I.A. गठबंधन में सबकुछ ‘ठीक नहीं’, नीतीश कुमार भी कह रहे कांग्रेस की मंशा ठीक नहीं

I.N.D.I.A. Everything is 'not right', Nitish is also saying that the intentions of Congress are not right.

कुछ दिनों से ये अटकलें लगायी जा रही हैं कि I.N.D.I.A. गठबंधन में सब कुछ सही नहीं चल रहा, वे सही साबित हो रही हैं। ऐसा विधानसभा चुनाव में जो चल रहा है उसके आधार पर कहा जा सकता है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और जदयू ने अलग-अलग राज्यों में अपने-अपने प्रत्याशी उतार कर गठबंधन से अलग राह पकड़ी है। और अब तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर हमला बोलकर इस आशंका को लगभग सही साबित कर दिया है। नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है कि उसे I.N.D.I.A. गठबंधन से कोई मतलब नहीं है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार CPI की एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी रैली में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कांग्रेस को गठबंधन में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह सिर्फ पांच राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पोजिशन बनाने में व्यस्त है। नीतीश की पार्टी I.N.D.I.A. गठबंधन का अहम हिस्सा है उसके बाद भी वह गठबंधन के सबसे अहम घटक पर हमले कर रहे हैं तो इसको क्या माना जाये कि कांग्रेस गठबंधन में फूट पड़ गयी है?

नीतीश कुमार की बातों में कितना है दम?

नीतीश कुमार आज कांग्रेस पर जो आरोप लगा रहे हैं, उसमें बहुत हद तक सच्चाई भी माना जा सकता है। ऐसा इसलिए कि कांग्रेस ने वाकई में पांच राज्यों के चुनाव पर ही खुद को फोकस कर रखा है। I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग समेत अब तक कई मुद्दों पर जो सहमति नहीं बन पायी थी उसमें पार्टियों की महत्वाकांक्षा के साथ कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठते ही रहे हैं। कांग्रेस शुरू से ही सीट शेयरिंग जैसे गंभीर मुद्दे को विधानसभा चुनावों तक स्थगित रखने के मूड में नजर आयी है। ऐसा इसलिए कि अगर विधानसभा चुनावों में अच्छी सीटें निकाल लेती है तो वह दूसरी पार्टियों से बारगेनिंग की स्थिति में आ जायेगी। उसकी यह मंशा राज्यों की सीट शेयरिंग में साफ दिखी जहां वह आप, सपा और जदयू से सीट बंटवारे में कतराती नजर आयी जिसके कारण इन पार्टियों को भी अपने-अपने केंडिडेट अलग से मैदान में उतारने पड़े। कुल मिलाकर कांग्रेस ‘चित भी मेरी पट भी मेरी’ वाली रणनीति पर चल रही है। लेकिन उसकी यह रणनीति गठबंधन की पार्टियों को खटकने लगी है। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CPI की रैली से जो उद्गार व्यक्त किये, वह उसी का ही नतीजा है।

गठबंधन में जो चल रहा उससे आहत हैं नीतीश कुमार

रैली में नीतीश कुमार ने जो कहा उससे समझा जा सकता है कि गठबंधन में जो चल रहा है उससे वह कितने आहत हैं। उन्होंने कहा, हम लोगों ने सभी दलों से बीत की, सबको एकजुट करने का प्रयास किया। पटना के साथ अन्य जगहों पर हम सब एकत्र हुए। फिर I.N.D.I.A गठबंधन का गठन भी हो गया। उसके बाद पांच राज्यों का चुनाव आया तो कांग्रेस दूसरी पार्टियों में दिलचस्पी दिखाना बंद कर अपने लिए विधानसभा चुनावों में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही है। हम कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं, लेकिन उसे इन सब बातों की चिंता नहीं है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: सातवीं जीत के लिए मैदान में उतरेगा भारत, फिर होगी इतिहास पर नजर!