समाचार प्लस
Breaking फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर विदेश

Husband Wife News: मजाक-मजाक में बीवी का DNA टेस्ट कराया तो निकली मौसेरी बहन ! रिश्तेदार परेशान

husband wife

Husband Wife News: मजाक-मजाक में एक दंपत्ति ने DNA टेस्ट कराने का फैसला लिया लेकिन उन्हें बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि रिपोर्ट उन्हें उलझा कर रख देगी। रिपोर्ट देखने के बाद पति-पत्नी दोनों सन्न रह गये। इसके बाद पति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर पूरा वाकया बताया है, जिसे सुनकर शायद आपको भी झटका लगे।

शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताया कि उसने अपना पहले रिश्ते के टूटने के बाद छोटे शहर की एक महिला से दोबारा शादी की और तब से दोनों साथ रह रहे हैं। इसके बाद एक दिन पत्नी ने अपने पूर्वजों (फॅमिली ट्री) का पता लगाने के लिए DNA टेस्ट किट घर ले आई और दोनों ने टेस्ट करना शुरू कर दिया।

DNA रिपोर्ट में शख्स की मां और उसकी पत्नी की मां का DNA एक जैसा निकला। यह देख दोनों सन्न रह गए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर दोनों का DNA एक जैसा क्यों है, जबकि इनका कोई पारिवारिक संबंध पहले से नहीं था। हालांकि दोनों के परिवार पहले से एक दूसरे को जानते थे, क्योंकि वह एक ही इलाके में रहते थे।

DNA रिपोर्ट के अनुसार, पति-पत्नी की मां आपस में बहने निकलीं और शख्स और शख्स की पत्नी रिश्ते में भाई बहन हो गए। यह जानकारी सामने आते ही उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि पति-पत्नी असल में भाई बहन हैं। अब वह इसकी जानकारी खोजने निकले कि दोनों की मां के बीच क्या संबंध हैं तो इससे बड़ी हैरान करने वाली बात पता चली।

पत्नी-पत्नी को पता चला कि दोनों की मां आपस में चचेरी बहने हैं। उन्हें बताया कि शख्स के नाना आशिक और दिलफेक मिजाज के इंसान थे। उनकी कई महिलाओं के साथ संबंध थे। अब दोनों को पूरी बात समझ में आ गई!

लेकिन उनके सामने यह सवाल था कि भाई-बहन की जानकारी होने के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहेंगे? इसका जवाब उन्होंने हां में दिया और कहा कि यह जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करेंगे।

इसे भी पढें: Kiren Rijiju की जगह मेघवाल होंगे कानून मंत्री, मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

Husband Wife News

 

Related posts

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री कल नवनियुक्त आवेदकों को प्रदान करेंगे 71,000 नियुक्ति-पत्र

Pramod Kumar

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिवासी छात्रावास, करमटोली में आयोजित सरहुल पूजा महोत्सव में हुए शामिल

Pramod Kumar

Simdega: बिजली विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ा गजराज, करंट लगने से मौत

Pramod Kumar