Ranchi: हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान (Danish Rizwan) को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिजवान को बिहार पुलिस की मदद से झारखंड की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। रिजवान पर रांची की चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक (Sushma Badaik) पर गोली चलाने का आरोप है।
पिछले महीने सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी
जानकारी के अनुसार, झारखंड के रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप पिछले महीने चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान (Danish Rizwan) को गिरफ्तार किया है। आरोपित आरा टाउन थाना के तरी मोहल्ला का निवासी है।
ये भी पढ़ें : सम्मेद शिखरजी पर केंद्र का बड़ा फैसला, सम्मेद शिखर नहीं होगा पर्यटन क्षेत्र