Amit Shah Ranchi: आज शाम 6.00 बजे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रांची पहुंच रहे हैं। 7 जनवरी को चाईबासा में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम शामिल होने से पहले उनका रात्रि विश्राम आज रांची के विख्यात होटल रेडिशन ब्लू में होगा। गृहमंत्री अमित शाह के रांची में रात्रि विश्राम को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उसके अनुसार रात्रि भोज में उन्हें गुजराती व्यंजन परोसे जायेंगे। इन गुजराती व्यंजनों में खास तौर पर मोटे अनाजों के व्यंजन भी होंगे। बता दें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार इन दिनों लोगों में स्वास्थ्य चेतना जगाने के लिए मोटे अनाजों को बढ़ावा दे रही है। हाल के दिनों में सांसदों की एक बैठक में भी मोटे अनाजों का व्यंजन सबको परोसा गया था।
गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा चाक-चौबंद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा आज शाम 6:00 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के अनुसार रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में भाजपा विधायक उनका स्वागत करेंगे। फिर वह वहां से होटल रेडिशन ब्लू के लिए प्रस्थान करेंगे। रांची में अमित शाह की सुरक्षा चाक-चौबंद है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रेडिसन ब्लू तक पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। सुरक्षा दस्ते में तीन आईपीएस, डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा के अलावा 2000 पुलिस जवानों की तैनात किये गये हैं।
किन्तु गृहमंत्री की विशेष सुरक्षा एसपीजी के हाथों में है। गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर एसपीजी की टीम पहले से ही लगी हुई है। रांची पुलिस के अफसरों और भाजपा नेतों के साथ बैठक भी कर चुकी है। एयरपोर्ट से गृहमंत्री किस रूट से होटल रेडिशन ब्लू पहुंचेंगे यह नहीं बताया गया है। उनके आगमन के दो रूट तैयार किए गए है। किन्तु मुख्य रास्ते की जानकारी सुरक्षा के मद्देजनर किसी को नहीं दी गयी है।
7 जनवरी को चाईबासा में करेंगे मिशन 2024 का आगाज
रात्रि विश्राम के बाद अमित शाह 7 जनवरी को सुबह 10:05 बजे रांची एयरपोर्ट से चाईबासा के लिए रवाना होंगे। जहां वह भाजपा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाह का यह दौरा दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज है। शाह चाईबासा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह टाटा कॉलेज चाईबासा मैदान में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अपराह्न 1:00 अमित शाह का झारखंड दौरा समाप्त हो जायेगा। 1.00 वह रांची एयरपोर्ट रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह को छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेना है।
यह भी पढ़ें: Air India फ्लाइट में फिर बदसलूकी, अबकी बार नशे में महिला के कंबल पर किया पेशाब
Amit Shah Ranchi