Holi 2022: देश भर में आज रंगों का त्योहार होली मनाई जा रही है. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, झारखंड CM हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने होली की शुभकामनाएं दी हैं.
राष्ट्रपति ने दी मुबारकबाद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि, ‘होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है. यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है. मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे.’
होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है।
मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 18, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं. आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए.’
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 18, 2022
झारखंड CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
CM हेमंत सोरेन ने कहा- ‘देश सहित सभी झारखण्डवासियों को रंगों का त्योहार होली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार. सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे का यह पर्व आप सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करे’.
देश सहित सभी झारखण्डवासियों को रंगों का त्योहार होली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।
सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे का यह पर्व आप सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करे। pic.twitter.com/9lRMRiiuWc— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 18, 2022
गृह मंत्री ने बताया रंग और उमंग का त्योहार
गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘आप तमाम को होली बहुत-बहुत मुबारकबाद. रंग और उमंग का ये महापर्व तमाम के जिंदगी में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे.’
सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे। pic.twitter.com/QkaEAegh0i
— Amit Shah (@AmitShah) March 18, 2022
राहुल गांधी ने शुभकामनाएं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस अवसर पर ट्वीट किया. राहुल गांधी ने कहा कि, ‘दिलों को जोड़ने वाले त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं.’
दिलों को जोड़ने वाले त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!#HappyHoli pic.twitter.com/FpDgb56EDs
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 18, 2022
वहीं, होली और शब-ए-बरात के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली सुरक्षा के कड़े इंतिजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने कल गुरुवार को कहा कि उसने होली के त्योहार के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करते हुए उपद्रवियों और शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों पर रोक लगाने के लिये कदम उठाए हैं. दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अनिल मित्तल ने कहा कि होली के दौरान गश्त में तेजी लाई जाएगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें – कहर ढा रहीं ‘बच्चन पांडे’ की ये हसीना, दिल थामकर देखें PHOTOS
Holi 2022