हेमंत सोरेन की भाभी करने वाली हैं घर वापसी! गुरु के आशीर्वाद का है इन्तजार!

झारखंड की सियासत एक बार फिर करवट बदलने वाली है। य़ह खबर सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन से जुड़ी हुई है। राज्य की राजनीति में कयास लगने लगे हैं कि सीता सोरेन घर वापसी करने वाली हैं। दरअसल, भाजपा में आने के बाद वह दो चुनाव लड़ चुकी हैं, और ‘अपनों’ के हाथों ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सीता सोरेन लोकसभा से साथ विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन दोनों चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऊपर से भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बेचारी भी बन गयी है। इसलिए अब सीता सोरेन को भी यह लगने लगा है कि उन्होंने भाजपा में आकर भारी भूल की है।

सीता सोरेन भाजपा छोड़कर झामुमो में आ सकती है, इसके वजह भी बतायी जा सकती है। हाल ही में झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जब अपना जन्मदिन मनाया था, तब सीता सोरेन अपनी बेटियों के साथ उनके आवास पर पहुंची थी। वैसे करीब 10 महीने पहले सीता सोरेन जब झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी, तब पार्टी की ओर से कई बार कहा कि थोड़ी-बहुत जो नाराजगी है, वह जल्द दूर हो जायेगी और उनकी घर वापसी जरूर होगी।

सीता सोरेन की अगर घर वापसी होती है, तो उसके लिए ज्यादा समय इन्तजार नहीं करना पड़ेगा। झामुमो 2 फरवरी को दुमका और 4 फरवरी को धनबाद में अपना स्थापना दिवस मनाने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि इसी दौरान सीता सोरेन घर वापसी कर सकती है। हालांकि अब तक जो संकेत मिले हैं, उसके अनुसार यही कयास लगाये जा रहे हैं कि सीता सोरेन को शिबू सोरेन के आशीर्वाद का इन्तजार है। शिबू सोरेन का आशीर्वाद मिलने के बाद उनकी घर वापसी हो जायेगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  GDP के 6.3 से 6.8 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान, वित्तमंत्री ने सदन में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण