समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Hemant Soren on Labour Day: मजदूर दिवस पर CM हेमंत ने श्रमशक्ति को किया नमन, सबको कहा- जोहार

Hemant Soren on Labour Day

Hemant Soren on Labour Day: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन  ने कहा-  देश-विदेश का दूरस्थ स्थान हो या फिर कोई गांव या शहर, हमारे वीर श्रमिक अपनी मेहनत, लगन और शक्ति से देश की अर्थव्यवस्था का पहिया चला रहे हैं।

कोरोना काल में श्रमिकों की विकट समस्याओं को देख पूरा देश स्तब्ध रह गया था। आज झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के श्रमिक भाई-बहन और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य के सभी मेहनतकश श्रमिक हमारी प्राथमिकता में हैं।

विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम जीवन और श्रम शक्ति को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।

सकारात्मक सुधार की आवश्यकता 

मज़दूर दिवस (May Day) एक विशेष अवसर है जब दुनिया भर में लोग मज़दूर वर्ग की सच्ची भावना और मज़दूर आंदोलन का जश्न मनाते हैं। यह वह दिन है दुनिया भर के कार्यकर्त्ता एकजुट होते हैं और अपनी एकता का प्रदर्शन करते हैं जो यह दर्शाता है कि वे समाज के मज़दूर वर्ग के लिये सकारात्मक सुधार लाने हेतु किस प्रकार प्रभावी ढंग से संघर्ष कर सकते हैं। बीते दिनों देश में ऐसी कई घटनाएँ सामने आईं हैं, जिनमें देश के सामान्य वर्ग विशेष रूप से मज़दूर वर्ग के अधिकारों का हनन देखा गया। गौरतलब है कि हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी सरकार से महामारी के दौरान देश के संवेदनशील वर्ग के अधिकारों की रक्षा करने का अनुरोध किया था। सरकार मज़दूर वर्ग के मुद्दों को सुनें और नीति निर्माण में मज़दूर वर्ग के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित किया जाए , आज इसकी जरूरत है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस- झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड जगुआर के 10 हजार पुलिसकर्मियों की बल्ले-बल्ले, हाई कोर्ट का आदेश- सरकार नहीं रोक सकती एसटीएफ भत्ता

Hemant Soren on Labour Day

Related posts

T-20 World Cup 2021: अब पाकिस्तान की टीम पहनेगी ‘INDIA’ की जर्सी, 24 अक्तूबर को है भारत से महामुकाबला

Pramod Kumar

झारखंड राज्य स्थापना दिवस अलंकरण परेड समारोह में सीएम हेमंत ने दिये वीरता मेडल

Pramod Kumar

RIMS के डॉक्टर ने बढ़ते कोरोना मामलों पर दी चेतावनी, कही ये बात

Manoj Singh