झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपने लिए बनवा रहें शीशमहल, बीजेपी का बड़ा दावा

भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जानना चाहा कि हेरिटेज बिल्डिंग के रूप में चिन्हित पुराने मुख्यमंत्री आवास को क्यों ढाह दिया गया।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड में भी दिल्ली के तर्ज पर मुख्यमंत्री के लिए सभी सुख सुविधा से लैस शीश महल बनाए जाने की खबरें आ रही है। जिस राज्य में आदिवासी मूलवासियों को अबुआ आवास तक नहीं मिलता हो।वहां इस फिजूल खर्ची का कारण क्या है?