हेमंत सरकार रोजगार देने की बात कह रही है ये सिर्फ एक जुमला है- Sudesh Mahto

Lohardaga: लोहरदगा में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पार्टी के सम्मान समारोह में शामिल हुए। नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सुदेश महतो का स्वागत भव्य रूप से किया गया। बाइक रैली के माध्यम से पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की अगुवाई की गई। लोहरदगा के कुडू प्रखंड से पांच हजार बाइक के माध्यम से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की अगुवाई की गई। सुदेश महतो ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की वर्तमान सरकार जिस प्रकार रोजगार देने की बात कह रही है यह सिर्फ एक जुमला है। अगर हेमंत सरकार इतने ही गंभीर है तो सत्ता पर आते ही रोजगार देने की दिशा में काम करना चाहिए। मईया सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को बेवकूफ बनाने का क़दम है। हेमंत सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई और आज भी झूठ के सहारे सत्ता में दुबारा काबिज होना चाहती है। साथ ही सुदेश महतो ने कहा चिकित्सकों के लिए सुरक्षा कानून सख्त बनना चाहिए। और इस दिशा में आजसू भाजपा कार्य कर रही है।

लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट 

इसे भी पढें: कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या मामला: सरायकेला के स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज रखा बन्द

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *