Jharkhand में सताने लगी है गर्मी, आधे से ज्यादा जिलों का तापमान पहुंचा 40 के पार, 6 जिले सबसे ज्यादा गर्म
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
ठंड ने अब झारखंड से पूरी तरह से नाता तोड़ लिया है। अब तो हर दिन गर्मी का पारा ऊपर ही उठता जा रहा है। कुछ दिनों पहले जहां झारखंड के लोग कम्बल के सहारे रातें काट रहे थे, अब राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में लू का आलम है। मौसम विभाग ने आज मौसम का जो अनुमान जारी किया है उसमें 14 जिलों में पारा 40 से ऊपर पहुंच गया है।
आज के लिहाज से मौसम विभाग ने पाकुड़ को सबसे ज्यादा गर्म रहने का अनुमान जताया। पाकुड़ का आज का अनुमानत अधिकतम तापमान 42.5 बताया गया है। पाकुड़ के अलावा गढ़वा, चाईबासा, गुमला, जमशेदपुर, पलामू का पारा भी 42 से पार रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में सबसे कम तापमान 36.5 लातेहार का अनुमानित है।
13 अप्रैल का अनुमानित तापमान
- कोडरमा 39.8 26.6
- खूंटी 37.2 17.0
- गोड्डा 40.3 22.5
- गढ़वा 42.0 26.7
- गिरिडीह 39.0 24.0
- गुमला 42.0 25.3
- चतरा 37.3 19.2
- चाईबासा 42.0 23.0
- जमशेदपुर 42.0 23.0
- देवघर 40.0 24.0
- दुमका 41.0 23.0
- धनबाद 41.4 28.0
- पलामू 42.0 23.0
- पाकुड़ 42.5 28.9
- बोकारो 41.0 23.0
- रामगढ़ 39.6 26.6
- रांची 38.0 23.0
- लातेहार 36.5 19.6
- लोहरदगा 37.9 25.2
- साहिबगंज 41.4 26.6
- सिमडेगा 41.4 25.3
- हजारीबाग 38.1 24.7
यह भी पढ़ें: UP: उमेश पाल के हत्यारों को योगी ने ‘मिट्टी में मिला दिया’, अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम को एसटीएफ ने किया ढेर, योगी बोले ‘शाबाश’