न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के लिए जो किया वह एक बहुत बड़ा त्याग है। इसकी शब्दों में सराहना नहीं की जा सकती। लेकिन शब्द हैं कि छलक ही जाते हैं। देशभर में लोग रोहिणी आचार्य के इस त्याग की दिल खोल कर सराहना कर रहे हैं। त्याग से ज्यादा उन संस्कारों की सराहना की जा रही है जो सिर्फ बिहार जैसे गरीब समझे जाने वाले राज्यों में ही दिख सकता है। यह त्याग कितना बड़ा है इसकी कल्पना आप इसी से कर सकते हैं कि राजद पर हमेशा हमलावर रहने वाले भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी नतमस्तक हो उठे। बेगूसराय भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके कहा, “बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी” गर्व है आप पर… आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए।
आगे… रोहिणी ने जो त्याग किया हम कहेंगे तो शायद ज्यादा हो जायेगा। आप खुद लोगों के शब्दों में इस महान त्याग के महसूस करें।
“बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी” गर्व है आप पर… आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए । pic.twitter.com/jzg3CTSmht
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) December 5, 2022
@TejYadav14 @yadavtejashwi लाख बुराईयां रही होंगी लालू यादव में .. परंतु संस्कारों में वो उत्तीर्ण हुए 🙏धन्य है ये परिवार जिसमे रोहिणी जैसी बेटी है 💪
— Rohit Dixit (@RohitD81) December 5, 2022
बिहार के संस्कार झलक रहे हैं बहुत कम राज्यों में बेटी का इतना प्रेम झलक पाता है
दहेज बचाने के कारण पहले रिश्ते को ही हां कर देना
बाबू जी पर बोझ न पड़े अतः बीच से ही अपने खर्च में कटौती करते जाना एडजस्ट करते जाना
लोग बिहार को पिछड़ा कहते हैं सही मायने में वो आगे है सबसे— Vishwas Singh 🇮🇳 (@VishalS02726277) December 5, 2022
Jai ho Bihar ke Beti ki 🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/0ihkCKJIQh
— Bhavesh Kumar Karn (@Bhavesh08696642) December 5, 2022
यह भी पढ़ें: Jharkhand: रांची में सभी ऑटो चालकों को यूनिफार्म पहनना अनिवार्य, नहीं तो जब्त होगा ऑटो