न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
विश्व के सबसे अमीर लोगों में शामिल मुकेश अंबानी ने आज 65 वर्ष के हो गये हैं। हाल ही में ये एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गए हैं और विश्व के सबसे अमीर परिवार में इनका नंबर सातवें स्थान पर है। मुकेश अंबानी के अर्जित पैसे उनकी हैसियत तो बताते ही हैं, अपने बिजनेस और क्षमता के दम पर उन्होंने ढेरों उपलब्धियां और अवार्ड भी अर्जित किये हैं। आइये उन पर एक नजर डालते हैं-
मुकेश अंबानी के अवॉर्ड और उपलब्धियां
- एशिया सोसाइटी लीडरशिप अवार्ड: एशिया सोसाइटी, वाशिंगटन डी सी द्वारा 2004 में
- द पॉवर लिस्ट 2004 में लगातार दूसरे साल पहला स्थान: इण्डिया टुडे द्वारा 2004
- सबसे शक्तिशाली कारोबारियों की ‘एशिया पॉवर’ की 25 की सूची में 13वां स्थान: फार्च्यून पत्रिका द्वारा 2004 में
- वर्ल्ड कम्युनिकेशन अवार्ड फॉर द मोस्ट इंफ्लुएंटीएल पर्सन इन टेलीकम्युनिकेशन्स: टोटल टेलीकॉम द्वारा 2004 में
- मैन ऑफ द ईयर: वोइस एंड डाटा पत्रिका द्वारा 2004 में
- ‘यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया बिजनेस काउंसिल लीडरशिप अवार्ड’: यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा 2007 में
- चित्रलेखा पर्सन ऑफ़ द ईयर अवार्ड: गुजरात सरकार द्वारा 2007 में
- बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर: एनडीटीवी इंडिया द्वारा 2010 में
- बिजनेसमैन ऑफ द ईयर: वित्तीय क्रॉनिकल द्वारा 2010 में
- स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड अप्लाइड साइंस डीन मेडल: यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया द्वारा 2010 में
- ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार परिषद द्वारा 2010 में
- मानद डॉक्टरेट (विज्ञान के डॉक्टर): महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा द्वारा 2010 में
- एशिया सोसाइटी लीडरशिप अवॉर्ड: एशिया सोसाइटी, वाशिंगटन डी.सी., यूएसए
- दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों में 36वां स्थान: फोर्ब्स द्वारा 2014 में
- इण्डिया टुडे चित्रलेखा पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड: गुजरात सरकार द्वारा 2017 में
यह भी पढ़ें: Google ने जारी की चेतावनी, खतरे में करोड़ों Chrome यूजर्स! अकाउंट बचाने के लिए तुरंत करें ये काम
ृ