न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
साल 2022 का अंतिम चुनावी मतदान आज गुजरात में हो रहा है। इसके साथ उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में भी कुछ सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे में सोमवार को 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है। गुजरात के मध्य और उत्तर के 14 जिलों में हो रहे मतदान में 61 पार्टियां अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इस चरण में कुल 833 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 285 निर्दलीय हैं। वर्तमान में जो राजनीतिक स्थिति बनी है, उससे यही कहा जा सकता है कि मुकाबला या तो बीजेपी और आम आदमी पार्टी होगा या फिर भाजपा और कांग्रेस के बीच। वैसे तो इसके लिए 8 दिसम्बर तक का इंतजार करना होगा, लेकिन मतदान खत्म होने के बाद आज शाम एक्जिट पोल के नतीजे भी आ जायेंगे। इससे भी 8 दिसम्बर को आने वाले चुनाव परिणाम का पुर्वानुमान हो जायेगा। गुजरात में कुल 182 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। जबकि, हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है।
सर्वे में भी लग चुका है हिमाचल और गुजरात के नतीजों का अनुमान
हिमाचल और गुजरात चुनाव शुरू होने से पहले भी कई टीवी न्यूज चैनल दोनों राज्यों के चुनाव के सर्वे जारी कर चुके हैं। सर्वे में गुजरात में एक बार फिर बीजेपी को बड़े अंतर से सरकार बनाते बताया गया है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी अपने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को काफी दूर छोड़ सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में सर्वे में बीजेपी की सरकार बनते दिखाया गया, लेकिन कांग्रेस यहां अच्छी टक्कर दे सकती है।
यह भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुरू, पीएम मोदी ने डाला वोट, देश की जनता को कहा शुक्रिया