अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का शुभकामना संदेश
राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नारी शक्ति सिर्फ सृजन नहीं, बल्कि अटूट संकल्प, प्रेम और प्रेरणा की मूर्ति है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सशक्तिकरण प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे।”
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का शुभकामना संदेश
मुख्यमंत्र ने भी X पर महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “जब आधी आबादी सशक्त होती है तो पूरा समाज समृद्ध हो जाता है। अबुआ सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं के जरिए राज्य की मां, बहन, बेटियों को मजबूत करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। हमारा संकल्प केवल योजनाओं का लाभ देना नहीं, बल्कि महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है।”
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का शुभकामना संदेश
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए कहा, “नारी तू नारायणी। महिलाओं की सहभागिता और सशक्तीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य के सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने भी महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के संकल्प के साथ उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय में मनाया महिला दिवस, लालू राज पर तंज भी कसा