विधानसभा चुनाव 2024 के बाद फिर से हेमंत सोरेन के सत्ता सम्भालने के बाद 24 फरवरी से झारखंड विधानसभा का दूसरा और पहला बजट सत्र शुरू होने वाला है। यह सत्र 27 मार्च तक चलेगा। छठे झारखण्ड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में विधायक दल के नेताओं एवं प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी शामिल हुए। बैठक में बजट सत्र की योजनाओं के साथ रणनीति भी तय की गयी। यह तो तय है कि विधानसभा का यह बजट सत्र काफी हंगामेदार होगा। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा सदन में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। इन मुद्दों में मंईयां सम्मान योजना की राशि, वृद्धा पेंशन, रियायती दर पर गैस सिलेंडर, धान के एमएसपी 3200 किए जाने, नगर निकाय चुनाव, ओबीसी सर्वेक्षण की खामियां, मैट्रिक की परीक्षा का पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर भाजपा राज्य सरकार को घेरना चाहेगी।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: दुआओं के भरोसे पाकिस्तान! भारत से महामुकाबला जीतने के लिए जुमे की नमाज के बाद मांगी गयी दुआ!