समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

ओलंपिक में जीता गोल्ड मेडल तो सरकार देगी पांच करोड़, झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला

The government will give five crores to the gold medal won in the Olympics, the decision of the Jharkhand cabinet

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

ओलंपिक खेलों सहित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण, रजत, कांस्य पद लाने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों राज्य सरकार बड़ी राशि देकर सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में सरकार ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार राशि एवं निर्धारित मानकों में बदलाव किया है।

2 करोड़ के बदले 5 करोड़

कैबिनेट के फैसले के अनुसार ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी को अब दो करोड़ के बजाय पांच करोड़, रजत में एक करोड़ के बजाय तीन करोड़ व कांस्य पदक विजेता को 75 लाख के बजाय दो करोड़ देने का निर्णय लिया गया है।

इसी तरह प्रशिक्षकों के नकद पुरस्कार राशि में भी बदलाव किया गया है। दो ट्रेनर होने पर ग्रास रूट और इंटरमीडिएट लेबल पर 40 प्रतिशत नकद पुरस्कार व इलीट लेबल पर 60 प्रतिशत कैश अवार्ड वहीं तीन प्रशिक्षक होने पर ग्रास रूट स्तर पर 30 प्रतिशत, इंटर लेबल पर 30 प्रतिशत व इलीट लेबल पर 40 प्रतिशत नकद पुरस्कार दिया जायेगा। राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जायेगी।

खेलों के लिए पुरस्कार राशि
  • समर, विंटर ओलंपिक खेल में गोल्ड लाने पर पांच करोड़, रजत लाने पर तीन करोड़, कांस्य पदक लाने पर दो करोड़, भागीदारी पर सात लाख रुपये।
  • पैरालम्पिक गेम्स- गोल्ड-25 लाख, रजत-15 लाख, कांस्य में 10 लाख, भागीदारी-1.50 लाख।
  • यूथ ओलंपिक गेम्स- गोल्ड-25लाख, रजत-15 लाख, कांस्य में 10 लाख, भागीदारी-1.50 लाख।
  • विश्व कप,विश्व चैंम्पियनशिप- सीनियर वर्ग में गोल्ड-50 लाख, रजत-35 लाख, कांस्य-15 लाख, भागीदारी- दो लाख।
  • जूनियर वर्ग में- गोल्ड में 25 लाख, रजत-14 लाख, कांस्य में 10 लाख, भागीदारी-एक लाख।
  • सब जूनियर- गोल्ड-10 लाख, रजत-सात लाख, कांस्य-5 लाख, भागीदारी- 50 हजार।
  • विश्व कप एक साल दो साल में होने वाले में सीनियर वर्ग- गोल्ड-15 लाख, रजत, 10 लाख, कांस्य, सात लाख, भागीदारी-1.50 लाख।
  • जूनियर- 10 लाख, रजत सात लाख, कांस्य-पांच लाख, भागीदारी,एक लाख।
  • सब जूनियर वर्ग- गोल्ड, सात लाख, रजत ,पांच लाख,कांस्य तीन लाख,भागीदारी 50 हजार।
  • एशिया कप-गोल्ड- 15 लाख, रजत 12 लाख, कांस्य में 10 लाख, भागीदारी एक लाख।
  • एशियन खेल- गोल्ड-40 लाख, रजत 25 लाख, कांस्य-12 लाख,भागीदारी-1.50 लाख।
  • राष्ट्रमंडल खेल- गोल्ड- 40 लाख, रजत 25 लाख, कांस्य 12 लाख, भागीदारी , 50 लाख।
  • एशियन व कॉमन वेल्थ चैंम्पियनशिप- सीनियर गोल्ड-सात लाख, रजत, 5 लाख, कांस्य तीन लाख, भागीदारी- 50 हजार।
  • जूनियर वर्ग- गोल्ड- पांच लाख, रजत तीन लाख ,कांस्य दो लाख, भागीदारी 50 हजार।
  • वर्ल्ड विवि गेम्स- गोल्ड, सात लाख,रजत-पांच लाख, कांस्य तीन लाख।
  • यूथ ओलंपिक गेम्स – गोल्ड ,सात लाख, रजत,पांच लाख, कांस्य, तीन लाख।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Cabinet Meeting: नियोजन नीति से हटी 10वीं और 12वीं की बाध्यता, जानिए और किन एजेंडों पर लगी मुहर

Related posts

Jharkhand: सड़क दुर्घटना में मंत्री चम्पई सोरेन के करीबी की मौत

Pramod Kumar

Exposure Visit Maharashtra: 23 से 28 जनवरी तक महाराष्ट्र में एक्सपोज़र विजिट, अनुसूचित क्षेत्रों के नवनिर्वाचित मुखिया लेंगे भाग 

Manoj Singh

Bihar Panchayat Election: हंगामेदार रहा अंतिम चरण का मतदान, कहीं चले पत्थर, कहीं हुआ लाठीचार्ज

Pramod Kumar