Pooja Singhal Pulse Hospital: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में दिन बिता रही निलंबित IAS पूजा सिंघल को एक और बड़ा झटका लगा है। पूजा सिंघल की संपत्ति पर राज्य सरकार ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। करीब 82.77 करोड़ की सम्पत्ति जब्त करने के लिए निर्णायक प्राधिकरण ने अपनी मुहर लगा दी है। सरकार ने जो सम्पत्ति जब्त की है। उनमें बरियातू स्थित पल्स हॉस्पिटल, पल्स डाइग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर व दो भूखंड शामिल हैं। सम्पत्तियों को जब्त करने के बाद पल्स हॉस्पिटल का भविष्य क्या होगा, इस पर झारखंड सरकार फैसला करेगी। बता दें, मनरेगा घोटाले में दोषी ठहरायी गयी पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी कर करोड़ों की सम्पत्ति पहले भी जब्त कर चुकी है। अकूत बेनामी सम्पत्ति जब्त करने के बाद पिछले साल 11 मई को पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया गया। यानी पूजा सिंघल को गिरफ्तार किये गये आज पूरे एक साल हो गये।
दिसंबर में ईडी ने प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर किया था जारी
ईडी ने एक दिसंबर को इन संपत्तियों की जब्ती का प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया था। आरोपियों की ओर से इसे ईडी की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी में चुनौती दी गई थी। लेकिन अथॉरिटी ने ईडी के जब्ती आदेश को सही मानते हुए अब स्थायी तौर पर पूरी संपत्ति जब्त कर दी है। अब ये सभी संपत्ति भारत सरकार की मानी जाएगी। इसकी बिक्री पर भी रोक रहेगी।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ही बनेंगे देश के प्रधानमंत्री? कौन-कौन आया साथ?
Pooja Singhal Pulse Hospital