गढ़वा में अतिक्रमण स्थल पर चला सरकारी बुलडोजर, प्रशासन ने पहले दिया था नोटिस

garhwa news, गढ़वा, गढ़वा समाचार, garhwa update, garhwa ki khabar

Garhwa News: गढ़वा जिले के मेराल प्रशासन द्वारा प्रखंड क्षेत्र के पेशका बाजार में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाकर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। सीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णु कांत भारी सुरक्षा बल के साथ जेसीबी लेकर अतिक्रमण स्थल पर पहुंच अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान सरकारी जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए करीब डेढ़ दर्जन दुकानों के शेड और खपरैल घर को बुलडोजर खाली कर दिया गया।

बता दें कि पेसका बाजार में सड़क के दोनों और किए गए अतिक्रमण से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। लोगों की शिकायत पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिए पूर्व में तीन चार बार नोटिस दिया गया था। परंतु लोग सरकारी नोटिस को नजर अंदाज करते रहे, अंतिम नोटिस देने के बाद प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाते हुए बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया गया। सीओ यशवंत नायक एवं थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि सुबह में भी लोगों को अतिक्रमण हटाओ अभियान की जानकारी दे दी गई थी ताकि लोग अपने आवश्यक सामान को हटा सकें। अभियान के तहत करीब डेढ़ दर्जन दुकानों के शेड और खपरैल घर को बुलडोजर से हटा दिया गया।

गढ़वा से विनय पाण्डेय की रिपोर्ट 

इसे भी पढें: Jharkhand: लैंड स्कैम में ईडी रांची के कांके रोड में कर रही छापेमारी, शेखर कुशवाहा से जुड़ा है मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *