भारत के स्टार जेवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास इतिहास रच दिया है। ओलम्पिक में एथलेटिक्स में पहला गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश के लिए पहला गोल्ड जीता है। यह कारनामा करने वाले नीरज चोपड़ा पहले भारतीय है। इससे पहले कोई भी भारतीय विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीत सका था। नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर जेवलिन थ्रो कर भारत के लिए यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। नीरज चोपड़ा का पहले राउंड में फाउल हो गया था, लेकिन दूसरे राउंड में ही उन्होंने अपना बेस्ट दे दिया, उसी के बल पर भारत के उन्होंने गोल्ड मेडल जीत लिया।
नीरज चोपड़ा का यह दूसरा थ्रो 88.17 मीटर का था। उनके इस जबरदस्त थ्रो का जवाब किसी भी प्रतिद्वन्द्वी के पास नहीं था, क्योंकि कोई भी खिलाड़ी उनके इस प्रदर्शन के आसपास नहीं फटक सका। यहां तक कि खुद नीरज चोपड़ा भी बाकी के 4 राउंड में वहां तक नहीं पहुंच सके। नीरज चोपड़ा दूसरे राउंड में जो लीड बनायी उसी ने उन्हें गोल्ड दिला दिया।
विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज का प्रदर्शन
- पहला राउंड- फाउल
- दूसरा राउंड – 88.17 मीटर
- तीसरे राउंड- 86.32 मीटर
- चौथा राउंड- 84.64 मीटर
- पांचवां राउंड- 87.73 मीटर
- छठा राउंड- 83.98 मीटर
नीरज के मुख्य प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सबसे बेहतरीन थ्रो 87.82 मीटर का किया। इससे नदीम को सिल्वर मेडल मिला।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: बीजेपी सांसद सुनील सोरेन ने विधायक इरफान अंसारी पर कसा तंज, जोकर से की तुलना
