समाचार प्लस
Breaking फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर मनोरंजन

लड़कियों को बिल्कुल भी पसंद नही आती लड़को की ये बातें, जानिए अभी

boys habit

वैसे तो ज्यादातर लोग विपरीत चीजों पर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इसलिए लड़का और लड़की को भी एक-दूसरे में कई सारी खूबियां पसंद आती है। मगर कई ऐसा चीजें भी होती है जो उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगती हैं। वैसे तो कई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता है। मगर बात लड़कियों की करें तो ये सामने वाले की छोटी-छोटी बातों पर भी खास ध्यान देती है। ऐसे में आज हम आपको लड़कों की कुछ आदतों के बारे में बताते हैं जिसे लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है।

हमेशा खुद को सही व ऊंचा समझना
कई लड़कों को हर बात पर खुद को सही कहने की आदत होती है। लड़कों की यह आदत लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। दरअसल, आज की लड़कियां हर काम में पुरुषों को मुकाबला दे रही है। ऐसे में वे ऐसे लड़कों से दूर रहना ही सही समझती है जो खुद को ऊंचा और महिलाओं को नीचा समझते हो।

हर बात में हां मिलाने वाले
लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं तो खुद का स्टैंड ले सकते हैं। जिन्हें सही-गलत की पहचान हो। मगर कई लड़के लड़कियोंं को इंप्रेस करने के लिए उनकी हां में हां मिलाने लगते हैं। मगर आपको बता दें, कि ऐसे नेचर से लड़की कुछ दिनों तक खुश हो सकती है। मगर बात में वे समझ सकती हैं कि शायद लड़के को खुद पर भरोसा ही नहीं है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अपनी आदत को सुधार लें।

girls don't like these habits of boys
girls don’t like these habits of boys

पार्टनर के रूप में बच्चा
कहते हैं मन में हमेशा एक बच्चा छिपा होना चाहिए। मगर हमेशा बच्चों वाला स्वभाव रखना गलत है। महिलाओं को भी ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं आते जिनका स्वभाव बच्चों की तरह हो। इसके अलावा अगर लड़का कोई अच्छी जॉब नहीं करता या किसी काम को लेकर जिम्मेदारी नहीं लेता तो ऐसे लड़कों से लड़कियां दूर रहना पसद करती है।

हमेशा अपनी चलाने वाला
कई लोग खुद को परफेक्ट समझते हैं। ऐसे में वे हमेशा दूसरों के आगे ज्ञान बांटते रहते हैं। वे हर काम में अपनी मर्जी करना पसंद करते हैं। मगर आपको बता दें, हमेशा हूकम चलाने वाले लड़के लड़कियों की पसंद नहीं बनते हैं।

 

Related posts

Jharkhand: गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के DG और ADG ने की सीएम हेमंत से मुलाकात

Pramod Kumar

NMACC Launch Day 2: मॉडर्न प्लस ट्रडिशनल लुक से Janhvi Kapoor खींचा सबका ध्यान, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस!

Manoj Singh

इतिहास बनायेंगे मोदी : सुरक्षा परिषद बैठक की अध्यक्षता करने वाले होंगे पहले भारतीय पीएम

Pramod Kumar