Giridih: गिरिडीह (Giridih) के नामचीन टीएमटी (TMT) कंपनी मोंगिया स्टील समूह (Mongia Steel Group) के लाल फेरो में रांची आयकर विभाग (income tax)बुधवार की सुबह से कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार रांची आयकर विभाग के वरीय अधिकारी प्रदीप डुंगडुंग के नेतृत्व में आयकर की कारवाई शुरू हुई। मोंगिया स्टील समूह (Mongia Steel Group) के संतपुरिया के साथ उसके औद्योगिक इलाके के कई ठिकानों के साथ मोंगिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह सलूजा (Dr. Gunwant Singh Saluja) के घर और कोलकाता के ठिकानों में एक साथ अहले सुबह छापेमारी (IT raid)की कार्रवाई शुरू हुई। जबकि लाल फेरो (Lal ferro)में भी अहले सुबह से कारवाई शुरू हुई है।
‘लाल फेरो’ के मालिक के घर छापेमारी
जानकारी के अनुसार लाल फेरो (Lal Ferro Alloys) के मालिक चेतो साहू के साथ उसके भाई गांगो साहू के घर पर भी आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई बड़े पैमाने पर चल रहा है। कार्रवाई में गिरिडीह आयकर विभाग के अधिकारी को दूर रखा गया है।
अगले दो से तीन दिन तक चल सकती है कार्रवाई
जानकारी के अनुसार तीस गाड़ियों में सौ से अधिक आयकर विभाग के अधिकारी द्वारा कार्रवाई की गई है। इसमें रांची और बिहार की टीम के अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई में रांची जिला पुलिस बल के जवानों को भी शामिल किया गया है। आयकर विभाग के सूत्रों की मानें तो कार्रवाई अगले दो से तीन दिन तक चल सकती है। इस बात के संकेत मोंगिया स्टील समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह सलूजा के घर में कार्रवाई के दौरान कार्रवाई में शामिल एक अधिकारी ने भी दिया है। फिलहाल, सभी ठिकानों में सारे कागजात को खंगालने में आयकर विभाग के अधिकारी लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ें : न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा होंगे Jharkhand High Court के नए मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश