आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मोस्ट अवेडेट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज किया गया। कोरोना के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट लगातार टाली जा रही थी लेकिन अब ये फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म का सामने आया ट्रेलर धमाकेदार है। फिल्म में आलिया ने मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की पॉवरफुल लेडी गंगूबाई का रोल किया है। इस फिल्म में आलिया का धाकड़ अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में गंगूबाई की जर्नी दिखाई है। इसमें दिखाया कि कैसे गंगूबाई अपना रोब चारों-तरफ जमाती है और सबको अपने इशारों पर नचाती है। ट्रेलर एक से बढ़कर एक डॉयलॉग्स से भरा पड़ा है। ट्रेलर में गंगूबाई बनी आलिया कहती है- जब शक्ति, संपत्ति और सद्बुद्धि तीनों ही औरतें है तो फिर इन मर्दों का किस बात गरूर। ट्रेलर में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन (Ajay Devgn) की भी धांसू एंट्री दिखाई गई है।
माफिया क्वींस ऑफ मुंबई
गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म हुसैन जैदी की किताब के एक चैप्टर माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। असल जिंदगी में जिस महिला के किरदार को आलिया निभा रही हैं उनका नाम गंगूबाई कोठेवाली था। एक समय पर गंगूबाई के संपर्क मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन और राजनेताओं से थे। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़ा नाम थीं। उन्होंने देखते ही देखते अपना दबदबा बना लिया था।
पति ने महज पांच सौ रुपए के लिए बेच दिया था
बताया जाता है कि उन्हें पति ने महज पांच सौ रुपए के लिए बेच दिया था। इसके बाद से ही वे वेश्यावृत्ति में लिप्त हो गईं थीं। इस दौरान उन्होंने मजबूर लड़कियों के लिए भी बहुत काम किए। बता दें कि गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा रेड लाइट इलाके में कई कोठे भी चलाती थीं। कहा जाता है कि किसी भी लड़की की मर्जी के बिना गंगूबाई उसे अपने कोठे पर नहीं रखती थीं। उन्होंने अपनी पावर का इस्तेमाल वैश्याओं को उनका अधिकार दिलाने और सशक्त करने में किया था।
ये भी पढ़ें : कैमरे के सामने बोल्ड हुईं ‘आश्रम’ की बबिता, दिया ऐसा पोज; समंदर में लगा दी आग!