Ganga Vilas Cruise Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वॉटरवे प्रोजेक्ट’ के तहत 13 जनवरी को वाराणसी से गंगा नदी में चलने वाले दुनिया के सबसे बड़े जिस गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) को रवाना किया था। वह अब झारखंड भी पहुंचने वाला है। गंगा विलास क्रूज को 23 जनवरी को साहिबगंज पहुंचना था, लेकिन दो दिन पहले ही यानी 21 जनवरी को क्रूज यहां पहुंच जायेगा। साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव ने भी इसकी पुष्टि की है कि गंगा विलास क्रूज तय समय से पहले 21 जनवरी तक आने की सूचना मिली है।
जिला प्रशासन सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार
बता दें, गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) विदेशी सैलानियों को लेकर गंगा नदी में सबसे लंबी यात्रा पर निकला है। जब यह क्रूज साहिबगंज पहुंचेगा तब इन विदेशी सैलानियों का स्वागत यहां किया जायेगा। स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा इनके स्वागत की तैयारी भी कर ली गयी है। हालांकि इसकी आधिकारिक औपचारिकता के लिए जिला प्रशासन ने संचालकों से इनके स्वागत की परमिशन देने की अपील की है। अनुमति मिलते ही जिला प्रशासन मेहमानों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ घाट पर हाट लगाया जायेगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी कर लिये गये हैं।
बता दें, गंगा विलास क्रूज 51 दिनों की यात्रा पर निकला है। 51 दिनों की यात्रा पूरी करके 1 मार्च को यह डिब्रूगढ़ पहुंचेगा। क्रूज इस यात्रा में 27 नदियों को पार करते हुए डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें। World Population Review का अनुमान- चीन से आगे निकल चुकी है भारत की जनसंख्या
Ganga Vilas Cruise Jharkhand Ganga Vilas Cruise Jharkhand