समाचार प्लस
Breaking झारखंड झारखण्ड देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर बिहार राजनीति

G20 Summit 2023: PM मोदी ने बाइडेन से कराया नीतीश कुमार का परिचय, हेमंत भी दिखे साथ, खुद जारी की तस्वीरें

image source : social media

 G20 Summit 2023 : जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए राष्ट्र प्रमुखों और मेहमानों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से शनिवार रात डिनर का आयोजन रखा गया था। समिट (G20 Summit 2023) की पहली रात शाही डिनर के  आयोजन में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया था।  रात्रिभोज के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर सामने आई है।

image source : social media
image source : social media

तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से नीतीश कुमार का परिचय करवाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रपति और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर खुद पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

image source : social media
image source : social media

इस बीच, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी डिनर की तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर शेयर की। तस्वीर में पीएम मोदी ने सुखविंदर सिंह को बाहों पर भर रखा है। इस तस्वीर की भी काफी चर्चा है। दरअसल, डिनर (G20 Summit 2023) में सभी मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया था, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किया गया था। इसके बाद खबर थी कि कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों ने रात्रि भोज का बहिष्कार किया है, लेकिन सुखविंदर सिंह पहुंच गए।

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस- झारखंड- बिहार 

ये भी पढ़ें : Asia Cup 2023, India vs Pakistan: एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानें फ्री में कब और कहां देखें मैच