Junior Indian Women’s Hockey Team: 25 अप्रैल से 11 जून 2022 तक बेंगलुरु में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित Junior Indian Women’s Hockey Team के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड (Jharkhand) के 4 खिलाड़ी आमंत्रित किए गए हैं. ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, काजल बाड़ा और महिमा टेटे ये चारों खिलाड़ी सिमडेगा जिला के हैं. इनमें तीन खिलाड़ी केरसई प्रखंड की ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग और काजल बाड़ा एक ही गांव करगागुड़ी की रहने वाली हैं. जबकि महिमा टेटे सदर प्रखंड के बरकीछापर की हैं। ब्यूटी डुंगडुंग पिछले सप्ताह ही जूनियर वर्ल्ड कप खेलकर दक्षिण अफ्रीका से लौटी हैं.
चारों खिलाड़ी बेंगलुरु के लिए रवाना
आज चारों खिलाड़ियों को सिमडेगा से हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बेंगलुरु के लिए रवाना किया. ये सभी खिलाड़ी आज बस से राउरकेला गए जहां से वह ट्रेन के माध्यम से बेंगलुरु जायेंगे.
पदाधिकारियों ने दी बधाई
चारों खिलाड़ियों के इंडिया कैंप में चयनित किए जाने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, माइकल लाल, अशोक भगत, प्रतिमा बरवा, असुंता लकड़ा, असरीता लकड़ा, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
ये भी पढ़ें : Jharkhand: सीएम हेमंत के माथे पर पसीना! सोरेन परिवार का ‘काला धन’ खंगालेगा ED