झारखंड के चार सरकारी और एक निजी विवि डिफॉल्टर घोषित, UGC ने जारी की डिफॉल्टर यूनिवर्सिटी की सूची

image source: social media

केंद्रीय अनुदान आयोग (UGC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डिफ़ॉल्ट राज्य विश्वविद्यालयों की अद्यतन सूची जारी की है। घोषणा के अनुसार, देश में कुल 157 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर के रूप में पहचाना गया है। लिस्ट में उन विश्वविद्यालयों के नाम शामिल हैं जो लोकपाल नियुक्त करने में विफल रहे हैं। यूजीसी (UGC) ने झारखंड के पांच सरकारी और एक निजी विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर अब तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं होने पर नोटिस जारी कर सवाल पूछा है।

सरकारी विद्यालयों में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, कोल्हान यूनिवर्सिटी और रांची विश्वविद्यालय को नोटिस जारी किया गया है। वहीं निजी विश्वविद्यालय में दुर्गा सोरेन विश्वविद्यालय को यूजीसी ने नोटिस जारी किया है।

UGC की घोषणा के अनुसार, देश में कुल 157 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर के रूप में पहचान की गयी है। लिस्ट में उन विश्वविद्यालयों के नाम शामिल हैं जो लोकपाल नियुक्त करने में असफल रहे हैं। सूची में 108 सार्वजनिक विश्वविद्यालय, 2 डीम्ड विश्वविद्यालय और 47 निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं।घोषणा के अनुसार, झारखंड से 4सरकारी विश्वविद्यालय को डिफॉल्टर घोषित किया है। जबकि झारखंड से 1निजी विश्वविद्यालय को डिफॉल्टर घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें: फोटोशूट के बहाने बुलाकर सिमडेगा में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक पीड़िता नाबालिग

 ये भी पढ़ें : एक सप्ताह के अंदर बिहार में तीसरी बार गिरा पुल, मोतिहारी में करोड़ों की लागत से बना निर्माणाधीन पुल ध्वस्त

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *