न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनल) को अपनी सेवाएं अपग्रेड करने के लिए बड़ा डोज मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बीएसएनएल की सेवाओं के सुधार के लिए 1.64 लाख करोड़ की मंजूरी मिल गयी है। यह बड़ी राशि लेकर बीएसएनल अपना पुनरुद्धार करेगा।
बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसें 1.64 लाख करोड़ के पैकेज को हरी झंडी दी गयी है। इस राशि से बीएसएनएल तीन काम करेगा। पहला,अपनी संचार सेवाओं को अपग्रेड करेगा, दूसरा, अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करेगा और तीसरा, ब्रॉडबैंड फाइबर सेवाओं को विस्तार करेगा। इसका असर उसकी सेवाओं पर पड़ेगा। बीएसएनएल इस राशि का उपयोग कर अपनी सेवाओं का उन्नयन करेगा उसमें सुधार कर बेहतर 4जी सेवाएं प्रदान कर सके। बीएसएनएल को इक्विटी निवेश पर 44,993 करोड़ की लागत से 900/1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम का प्रशासनिक आवंटन किया जाएगा। इस स्पेक्ट्रम के द्वारा बीएसएनएल बाजार में प्रतिस्पर्धा करने और ग्रामीण क्षेत्रों सहित अपने विशाल नेटवर्क का उपयोग करके हाई स्पीड डेटा प्रदान करने में सक्षम होगा।
यह भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती ने किया बड़ा दावा! पश्चिम बंगाल में भी खिलेगा कमल! बताया TMC के कितने विधायक भाजपा के साथ!