न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर यौन शोषण के कई आरोप लगे और उससे वह बच भी निकले। आखिरकार यौन शोषण के एक आरोप में वह फंस ही गये। सिर्फ फंसे ही नहीं, अदालत ने उन पर तगड़ा जुर्माना भी ठोंक दिया है। मैनहैटन संघीय अदालत ने यौन शोषण और मानहानि के एक मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को दोषी पाया है। अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप पर 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।
यौन शोषण के किस मामले में फंसे हैं ट्रम्प
मामला 1990 के दशक का है। 79 वर्षीय पूर्व लेखिका ई.जीन कैरोल ने ट्रंप पर आरोप लगाया गया था कि ट्रम्प ने बर्गडॉर्फ गुडमैन स्टोर के चेंजिंग रूम में उसके साथ दुष्कर्म किया था। कैरोल ने यह भी अक्टूबर 2022 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया। हालांकि, अदालत ने कैरोल के इस दावे को नहीं माना कि डोनाल्ड ट्रंप ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
ट्रम्प पर और महिलाओं ने भी लगाये हैं आरोप
कैरोल के अलावा ट्रंप के खिलाफ दो अन्य महिलाओं ने भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं। पीपल मैगजीन की पूर्व रिपोर्टर नताशा स्टेनॉफ का आरोप है कि ट्रंप ने 2005 में अपने फ्लोरिडा स्थित मार ए लोगो क्लब में उसके साथ बदतमीजी की थी। एक अन्य महिला महिला जेसिका लीड्स ने भी 1979 में ट्रंप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: Jharkhand School Summer Vacation: शिक्षकों को मिला होमवर्क, 31 मई तक करना है यह काम!