न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नहीं रहे। चुनावी भाषण के दौरान एक हमलावर ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे वह बेहद नाजुक स्थिति में चले गये थे। गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़े थे जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी धड़कनें बंद हो गयीं। उनके शरीर से काफी खून निकल गया था। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों की घंटों की अथक मेहनत के बाद भी उनकी जान नहीं बचायी जा सकी। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में, जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे के मारे जाने की आशंका है। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी थी।
बता दें, रविवार को जापान में मतदान होने वाला था। इसी को लेकर आबे नारा शहर में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान भाषण दे रहे थे। तभी उस हमलावर ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा और वे गिर पड़े।
यह भी पढ़ें: अपने परम मित्र की शिंजो आबे की हालत से पीएम मोदी दुःखी, ट्वीट में झलका दर्द