न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झाऱखंड-बिहार
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का हार्ड अटैक आने से निधन हो गया। 89 वर्षीय शेखावत की तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही थी। खराब तबीयत के चलते उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को सुबह 9 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकीमृत्यु हो गई। उनके परिवार में प्रतिभा पाटिल के अलावा एक बेटा और एक बेटी है।
बता दें प्रतिभा पाटील देश की पहली महिला राष्ट्रपति रही हैं। देवीसिंह शेखावत से उनका विवाह 7 जुलाई, 1965 को हुआ था। देवीसिंह शेखावत शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय थे।
यह भी पढ़ें: झारखंड में सीएम के निर्देश पर पहली बार वनोत्पाद को बढ़ावा देने का हो रहा संगठित प्रयास