Jharkhand: वन विभाग में 170 रेंजर और 78 सहायक वन संरक्षक की वेकैंसी प्रक्रिया शुरू, JPSC ने मांगा आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बड़ी खुशखबरी दी है। जेपीएससी ने वन विभाग के लिए बड़े पैमाने पर वेकैंसी निकाली है। वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) के 170 पदों और सहायक वन संरक्षक के 78 पदों पर जेपीएससी ने बहाली का ऐलान किया है। दोनों पदों के लिए 29 जुलाई यानी आज से आवेदन की प्रक्रिया आरम्भ हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 10 अगस्त अपना आवेदन कर देना है। बता दें कि अभ्यर्थियों को आवेदन ऑनलाइन भरना है। अभ्यर्थियों को अगर अधिक जानकारी लेनी है तो जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। वन क्षेत्र पदाधिकारी और सहायक वन संरक्षक के पद के लिए 18 अगस्त को प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी। वन क्षेत्र पदाधिकारी की परीक्षा सुबह दस बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, सहायक वन संरक्षक की परीक्षा दोपहर 2 बजे से चार बजे तक आयोजित की जाएगी। पीटी में ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे जो सामान्य अध्ययन से जुड़े 150 अंकों का होगा।

जेपीएससी ने दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की है। अभ्यर्थियों के पास कृषि, कृषि अभियांत्रिकी, जंतु विज्ञान, गणित, भूगर्भ शास्त्र, भौतिकी, पशुपालन व पशु चिकित्सा विज्ञान, रसायन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान में से किसी एक में स्नातक या सिविल, मैकेनिकल केमिकल में किसी एक में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी अनिवार्य है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: IND vs SL: भारत ने लगातार दूसरा T20 मैच जीता, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *