चम्पाई प्रकरण! सांसद Nishikant Dubey का Hemant Soren का बड़ा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के झामुमो के खिलाफ ‘विद्रोह’ झारखंड बनने के बाद से की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना मानी जा सकती है। चम्पाई सोरेन के पाला बदलने की खबरों के बाद कुछ समय की चुप्पी के बाद अब झामुमो ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तो चम्पाई सोरेन पर कुछ कहने पर बचते हुए भाजपा पर अपनी खूब भड़ास निकाली। उन्होंने भाजपा पर पैसे के बल पर उनकी पार्टी को तोड़ने तक का आरोप लगा दिया है। सीएम की प्रतिक्रिया आने के बाद भाजपा ने भी पलटवार शुरू किया है।

गोड्डा से लोकसभा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सीएम हेमंत और झामुमो पर हमला बोला है। उन्होंने X पर पोस्ट कर झामुमो पर पलटवार किया है। उन्होंने लिखा-

यही बात मैं लगातार बोल रहा था, हेमंत सोरेन जी को अब केवल खुद या कल्पना जी ही झामुमो में दिखाई देता है, सीता सोरेन जी, चम्पाई सोरेन जी के बाद अब बसंत सोरेन जी भी पार्टी छोड़ दें तो आश्चर्य नहीं होगा? इतनी बेइज़्ज़ती अगर वरिष्ठ नेता की होगी तो कार्यकर्ताओं का सोचिए। केवल बाहरी चाहे अमित, प्रेम या उनके विश्वस्त सलाहकार अधिकारी हों, झारखंडी कौन उनके साथ?

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *