समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand H3N2: झारखंड में मिला H3N2 का पहला मरीज! जमशेदपुर के TMH संक्रमित महिला भर्ती

jamshedpur h3n2

Jharkhand H3N2: जिसका डर था आखिर वही हुआ। H3N2 का झारखंड में प्रवेश हो गया है। H3N2 का पहला मरीज जमशेदपुर में मिला है। एक महिला मरीज H3N2 से संक्रमित पायी गयी है। इस महिला को जमशेदपुर (Jamshedpur) के TMH में भर्ती किया गया है। H3N2 वायरस का मरीज मिलने के बाद पूरे जमशेदपुर शहर का स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड में आ गया है। हालांकि यह पूरे झारखंड के लिये सतर्क हो जाने का संकेत है।

जमशेदपुर में H3N2 के 6 संदिग्ध

H3N2 का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिला को हाई अलर्ट कर दिया है। बता दें, जमशेदपुर में H3N2 इंफ्लुएंजा के 6 संदिग्धों का सैंपल लिया गया था जिनमें एक महिला पॉजिटिव पाई गई। महिला को अलग वार्ड में रखा गया है। महिला साकची की रहने वाली पतायी जा रही है। हालांकि महिला का कहना है कि उसे कोई संक्रमण नहीं है। यह सैम्पल TMH अस्पताल से आया था। H3N2 वायरस के खतरा बढ़ने के बाद पूरे राज्य के साथ जमशेदपुर के टीएमएच में भी स्पेशल वार्ड बनाया गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों का सही इलाज हो सके और वायरस का फैलाव नहीं हो सके। स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन जुझार राम ने इसकी पुष्टि की है।

पूरा झारखंड H3N2 इन्फ्लुएंजा को लेकर सतर्क

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सरकारी अस्पताल और उप स्वास्थ्य केंद्र के विशेष वार्ड बनाने का आदेश दिया है। फिलहाल H3 N2  वायरस के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और सक्रिय हो गई है वैसे स्वास्थ्य मंत्र बन्ना गुप्ता ने पहले अपने विभाग को एलर्ट कर दिया था और स्वास्थ्य मंत्री लगातार इस वायरस पर नजर बनाए हुए हैं।

जमशेदपुर से इन्द्रजीत सिंह की रिपोर्ट/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में गृहमंत्री अमित शाह ने कही बड़ी बात- कुछ भी गलत हुआ है तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

Jharkhand H3N2

Related posts

SBI Customers Alert: शनिवार को बंद रहेंगी Internet Banking, YONO, YONO Lite, UPI जैसी सुविधाएं

Manoj Singh

भाजपा से दूरी या कुछ और? द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए Nitish Kumar, फेयरवेल में भी थे गायब

Manoj Singh

Office Firing: ऑफिस में कुर्सी को लेकर विवाद, शख्स ने colleague को मार दी गोली

Sumeet Roy